फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. एशिया संकट: डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंचे हमले, दुबई में ऑरेकल बिल्डिंग पर मलबा गिरा; स्थिति चिंताजनक

Sun, 05 Apr 2026 04:52 AM IST
Shubham Kumar अमर उजाला नेटवर्क

सार

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर अब वैश्विक संघर्षों का नया मोर्चा बनता दिख रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दुबई स्थित ऑरेकल दफ्तर को हवाई इंटरसेप्शन के मलबे से नुकसान पहुंचा। ईरान के प्रोजेक्टाइल हमले और अमेरिकी टेक कंपनियों को चेतावनी ने संकेत दिया है कि टकराव अब टेक सेक्टर तक फैल रहा है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यूएई के दुबई स्थित अमेरिकी टेक कंपनी ऑरेकल के कार्यालय को नुकसान पहुंचा है। दुबई मीडिया ऑफिस के अनुसार यह नुकसान हवाई इंटरसेप्शन के दौरान गिरे मलबे की वजह से हुआ, जबकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब ईरान ने अमेरिकी और इस्राइली हमलों के जवाब में क्षेत्र में प्रोजेक्टाइल हमले तेज कर दिए हैं। सीएनबीसी के अनुसार ईरान ने हाल ही में अमेरिकी टेक कंपनियों को भी अपने निशाने पर लेने की खुली चेतावनी दी है।

विज्ञापन


दुबई मीडिया ऑफिस ने जानकारी दी कि दुबई इंटरनेट सिटी स्थित ऑरेकल बिल्डिंग के बाहरी हिस्से पर हवाई इंटरसेप्शन के दौरान गिरा मलबा लगा। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार दुबई में मौजूद एक पत्रकार ने रात भर कई बार हवाई इंटरसेप्शन की आवाजें सुनने की पुष्टि की, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें:- Hormuz Crisis: होर्मुज संकट के बीच भारत की कूटनीतिक जीत, जोखिम के बीच अब तक तेल और गैस से भरे 9 जहाज निकाले
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआरजीसी ने 18 कंपनियों पर दी हमले की चेतावनी
दुबई इंटरनेट सिटी स्थित ऑरेकल की यह बिल्डिंग कंपनी के पश्चिम एशिया और अफ्रीका क्षेत्र के संचालन का एक प्रमुख केंद्र मानी जाती है, जहां से क्लाउड सेवाओं, डाटाबेस सॉल्यूशंस और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी से जुड़ी गतिविधियों का प्रबंधन किया जाता है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने हाल ही में मध्य पूर्व में सक्रिय अमेरिकी टेक कंपनियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की है। गार्ड ने 18 कंपनियों को वैध लक्ष्य घोषित करते हुए कहा कि अमेरिकी और इस्राइली हमलों के जवाब में इन पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- खाड़ी व्यापार पर खतरा: ईरान की हिट लिस्ट में प. एशिया के रणनीतिक पुल, कनेक्टिविटी और आर्थिक ढांचा जोखिम में

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें