फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम एशिया संकट: 'हत्यारों को जल्द चुकानी होगी कीमत', लारीजानी की मौत के बाद ईरान के मोजतबा की चेतावनी

Wed, 18 Mar 2026 10:41 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।

सार

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि इसके जिम्मेदार लोगों को जल्द सजा मिलेगी। इसी बीच ईरान की चेतावनी के बाद खाड़ी देशों में ऊर्जा ठिकानों पर हमले की आशंका बढ़ गई है, जिसके चलते कतर में एलएनजी सुविधाओं से लोगों को निकाला जा रहा है। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
मोजतबा खामेनेई - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने देश के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत को लेकर बुधवार को सार्वजनिक बयान जारी किया।
विज्ञापन


ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी की ओर से जारी बयान में खामेनेई के हवाले से कहा गया कि उन्हें गहरे दुख के साथ लारीजानी की मौत की खबर मिली। उन्होंने उन्हें 'बुद्धिमान, प्रतिबद्ध व्यक्ति' और ईरान की राजनीतिक व्यवस्था का एक प्रमुख चेहरा बताया। उन्होंने आगे कहा, ऐसे व्यक्ति की हत्या यह दिखाती है कि वह कितने अहम थे और इस्लाम के दुश्मनों में उनके प्रति कितनी नफरत थी। 

सर्वोच्च नेता ने कहा, इस्लाम विरोधियों को यह जान लेना चाहिए कि इस खून से इस्लामी व्यवस्था और मजबूत होगी और हर खून की एक कीमत होती है, जिसे शहीदों के इन अपराधी हत्यारों को जल्द चुकानी होगी। 
विज्ञापन


एलएनजी सुविधाओं से बाहर निकाले जा रहे लोग
उधर, ईरान की चेतावनी के बाद कतर के रास लाफान एलएनजी सुविधाओं से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। मामले से जुड़े एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख ऊर्जा ढांचे पर हमलों की आशंका के बीच यह कदम उठाया गया है।

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, तेहरान ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर में कई तेल प्रतिष्ठानों के लिए अलर्ट जारी किया है और कहा है कि इन जगहों को 'आने वाले घंटों में' निशाना बनाया जा सकता है।

दो बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया: सऊदी अरब
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पूर्वी क्षेत्र की ओर आ रहे दो बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया। यह जानकारी सरकारी टीवी के हवाले से दी गई है।

ये भी पढ़ें: गैस प्लांट पर हमले से भड़का तनाव: इस्राइल पर ईरान का बड़ा एलान, कहा- अब दुश्मन के ढांचें को बनाएंगे निशाना
विज्ञापन


यूएई ने ईरान के गैस फील्ड पर हमले की निंदा की
यूएई ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस फील्ड पर इस्राइल के हमले की निंदा करते हुए इसे तनाव में 'खौफनाक बढ़ोतरी' बताया। यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, संयुक्त अरब अमीरात यह मानता है कि ईरान में दक्षिण पार्स गैस फील्ड से जुड़े ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना तनाव में एक खतरनाक बढ़ोतरी है।

बयान में कहा गया, ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाना वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है। इससे गंभीर पर्यावरणीय प्रभाव भी पड़ सकते हैं और नागरिकों, समुद्री सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण नागरिक और औद्योगिक ढांचे के लिए सीधा जोखिम पैदा होता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें