यूं तो लोग कि सी चीज की फिक्र का लेखाजोखा आंकड़ों में नहीं दे पाते हैं, लेकिन ब्रिटेन की एक इंश्योरेंश कंपनी ने ऐसा मापक ईजाद किया है जिससे अब आप दूसरों अपनी चिंता का आंकड़ा बता सकेंगे। कंपनी ने इसे ‘वेट ऑफ वरी कैलकुलेटर’ नाम दिया है। इसके लिए सिर्फ एक क्विज में भाग लेना होगा।
यह क्विज एक मैथेमेटिक फॉर्मूला है। इससे आपको पता चल जाएगा कि आप कितने मानसिक बोझ लिए बैठे हैं। कंपनी ने इसके परीक्षण के लिए एक सर्वे कराया। इसमें पाया कि औसतन हर व्यक्ति पर करीब 225 किलो चिंता का बोझ है, जो किसी भालू या बड़े शेर के बराबर है।
यह कैलकुलेटर हर चिंताओं के लिए अलग-अलग परिणाम अंक में बताएगा। इससे पहले कैलकुलेटर के सवालों के जवाब देने होंगे। इससे यह भी पता चलेगा कि आप हर दिन किस बात पर कितनी देर चिंता करते हैं।
लोगों की चिंता का सबसे बड़ा करण पैसा है
वट ऑफ वरी कैलकुलेटर इन अंकों को उस फॉर्मूले पर सेट करेगा और रिजल्ट देगा। यह रिजल्ट किलोग्राम में होगा। जैसे, अगर आपका रिजल्ट 90 किलो आया। इसका मतलब होगा कि आप हर वक्त अपने ऊपर 90 किलो अतिरिक्त वजन ढो रहे हैं, जिसका सीधा असर आपकी सेहत पर होता है।
इसे लेकर लोग अधिक रहते हैं चिंतित
फर्म के आंकड़ों के मुताबिक, लोगों की चिंता का सबसे बड़ा करण पैसा है। इसका वजन औसतन 69.5 किलो है। इसके बाद निजी रिश्ते, करियर, शरीर और लुक्स की क्रमश: चिंता सताती रहती है। इनके अलावा खुद के बार में दूसरों की सोच को लेकर भी चिंतित रहते हैं। वेट ऑफ वरी कैलकुलेटर डेवलप करने वाली फर्म ने अलग-अलग देशों में सर्वे कराया।
करीब एक लाख लोगों ने क्विज में भाग लिया। इसके सवालों के जवाब के आधार पर फर्म ने पाया कि हर शख्स प्रतिदिन औसतन 2 घंटे 28 मिनट का वक्त अलग-अलग बातों पर चिंता करने में बिताता है। रोज का समय मिलाकर साल के करीब 900 घंटे होते हैं।
यह है फॉर्मूला
शोधकर्ताओं ने चिंता का वजन जानने के लिए 5a+Y+T = X फॉर्मूला का इस्तेमाल किया था। कैलकुलेटर भी इसी पर परिणाम बताता है।
ए= जिंदगी के सभी पहलुओं से जुड़ी सामान्य चिंता
वाई= अन्य चिंताओं (परिवार, पैसा इत्यादि) का कुल स्तर
टी= चिंता में बिताया गया समय
एक्स= चिंता का वजन
कैसा है कैलकुलेटर
कंपनी ने मैथेमेटिक फॉर्मूला पर तैयार किए गए ‘वेट ऑफ वरी कैलकुलेटर’ को एक गेम जैसा बनाया है। इसमें कुल सात स्लाइड हैं। हर स्लाइड में दो से तीन सवालों के जवाब देने होंगे। जो जिंदगी के किसी एक क्षेत्र से जुड़े हैं। जैसे- आर्थिक, स्वास्थ्य, समाज, निजी, रिश्ते , कामकाज और सामान्य मुद्दे। खास बात यह है कि इन सवालों के जवाब लिखने नहीं होंगे। सिर्फ दिए गए उत्तरों में से एक को चुनना होगा या फिर 10 प्वाइंट स्केल पर रेटिंग देनी है।