फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 फीट गहरी खाई पर की इन्होंने शादी, फेसबुक पर सुनाई कहानी

Sun, 09 Sep 2018 03:59 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले एक जोड़े ने 400 फीट गहरी खाई पर जाल बिछाकर शादी की। वह अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने यूटा के मोआब की बड़ी खाई को चुना। खाई के ऊपर स्पेस नेट लगाकर उन्होंने शादी की रस्में पूरी की। अपनी शादी की अद्भुत तस्वीरें उन्होंने फेसबुक पर साझा की।  

विज्ञापन


प्रोफेशनल स्लैकलाइनर (रस्सी पर चलने का कमाल दिखाने वाले) के तौर पर काम करने वाला ये दंपत्ति व्यवसायिक रूप से एंडवेंचर्स का शौकीन है। इसलिए उन्होंने अपनी शादी के लिए भी ऐसी खतरनाक जगह को चुना। महिला ने शादी के सीजन में अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा की जो कुछ समय में ही वायरल हो गईं।

महिला का नाम किमबर्ली वेग्लिन है, वह अपनी शादी को यादगार बनाना चाहती थी। उनके इसी सपने को पूरा किया उनके पति रायन जेंक्स ने। इससे पहले भी जॉर्जिया के अटलांटा में एक जोड़े ने पानी के अंदर चारों तरफ से शार्कों से घिरे हुए शादी की थी।
विज्ञापन


खाई के ऊपर जाल बिछाकर की गई इस शादी की सारी रस्में भी हवा में ही हुईं। लड़कियों ने पैराशूट से जोड़े के ऊपर फूलों की बारिश की। इसी तरह इस जोड़े का रिसेप्शन भी हुआ। रिसेप्शन भी अनोखे डेस्टिनेशन पर आयोजित किया गया। इसके लिए उन्होंने एक विशाल रेगिस्तान को चुना। शादी के दौरान मेहमानों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें