फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: नेतन्याहू बोले- दक्षिण लेबनान में बनाए रखेंगे सैन्य मौजूदगी; ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर फिर दिया बयान

Mon, 22 Jun 2026 02:39 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।

सार

Israel: इस्राइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका देश ईरान को परमाणु हथियार पाने से हर हाल में रोकेगा और दक्षिण लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ दबाव बनाए रखेगा। यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में बातचीत चल रही है। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इजराइल अपने सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए पीछे नहीं हटेगा। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री - फोटो : एक्स/बेंजामिन नेतन्याहू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए अपने  संकल्प पर कायम रहेगा। दक्षिण लेबनान में उसके सहयोगी हिजबुल्ला पर सैन्य दबाव बनाए रखेगा। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच सीधी वार्ता हो रही है, जिससे इस्राइली की यह चिंता बढ़ गई है कि इससे उसकी रणनीतिक स्वतंत्रता पर असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन


ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नेतन्याहू ने क्या कहा?
नेतन्याहू ने अपने भाई योनी नेतन्याहू की 50वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक स्मृति सभा में हिब्रू भाषा में मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी की। योनी नेतन्याहू एनटेबे बंधक बचाव मिशन के दौरान एक विशेष इस्राइली सेना इकाई का नेतृत्व करते हुए मारे गए थे। उन्होंने कहा, ईरान के मामले में चाहे जो भी कूटनीतिक घटनाक्रम हों, मैं ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दूंगा। जब तक मैं इस्राइल का प्रधानमंत्री हूं, यह नहीं होगा। 

अपने भाई की विरासत को याद करते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू कहा कि उन्होंने अपने जीवन को इस पवित्र मिशन के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि इस्राइल अपने अहम राष्ट्रीय हितों की रक्षा में दृढ़ है।
विज्ञापन


नेतन्याहू ने पिछले एक वर्ष की अपनी सरकार की सैन्य रणनीति का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ईरान के खिलाफ अभियान इसलिए शुरू किया, ताकि 'ईरान के विनाशकारी खतरे को खत्म किया जा सके।' उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती, तो ईरान के पास पहले ही परमाणु हथियार होते और वह उनका इस्तेमाल भी कर सकता था। 

ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान वार्ता: 80 मिनट चली बैठक, आंतरिक परामर्श करेंगे दोनों देश; तेहरान से संबंधों पर वेंस ने क्या कहा?

दक्षिण लेबनान में सैन्य मौजूदगी पर क्या कहा?
  • दक्षिण लेबनान में सैन्य मौजूदगी को लेकर इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट कहा कि उनका देश पीछे नहीं हटेगा।
  • उन्होंने कहा कि इस्राइल सुरक्षा क्षेत्र में तब तक बना रहेगा, जब तक जरूरत होगी, ताकि उत्तरी इस्राइल के नागरिकों को हिजबुल्ला के हमलों से बचाया जा सके। 
  • नेतन्याहू ने कहा, हमने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे। हम दक्षिण लेबनान के सुरक्षा क्षेत्र में तब तक रहेंगे, जब तक जरूरी है, ताकि उत्तरी नागरिकों की रक्षा की जा सके। 
विज्ञापन

हिजबुल्ला ने दी धमकी
इस बीच, बेरूत ने इस्राइल के इस रुख का विरोध किया है। हिजबुल्ला प्रमुख नईम कासिम ने कहा कि इस्राइल को लेबनान में किसी भी तरह की मौजूदगी की अनुमति नहीं दी जाएगी। कासिम ने संघर्ष विराम के उल्लंघन पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें