फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी7 सम्मेलन: 'इंस्टाग्राम पर हम सबसे ज्यादा मशहूर', मेलोनी से पीएम मोदी की मुलाकात; फिर चर्चा में मेलोडी

Tue, 16 Jun 2026 11:45 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एवियन-लेस-बैंस (फ्रांस)

सार

जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की हल्की-फुल्की बातचीत फिर चर्चा में रही। मेलोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे दोनों इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं। दोनों नेताओं की दोस्ती से जुड़ा 'मेलोडी' ट्रेंड एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, जॉर्जिया मेलोनी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में इस हफ्ते जी7 शिखर सम्मेलन के लिए दुनिया के कई नेता एकत्र हुए। यहां वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसे पल की हुई, जो आधिकारिक बैठकों और नीतिगत चर्चाओं से अलग था। 
विज्ञापन


मेलोनी-मोदी की मुलाकात ने फिर खींचा ध्यान
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक बार फिर हल्की-फुल्की बातचीत हुई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। जब सभी नेता सम्मेलन की पारंपरिक समूह फोटो के लिए एकत्र हो रहे थे, तब मेलोनी और पीएम मोदी ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया। बातचीत भले ही छोटी थी। लेकिन उसमें पहले जैसी ही आत्मीयता दिखाई दी। 

इतालवी पीएम ने क्या कहा?
मेलोनी ने पीएम मोदी से कहा, आपसे फिर मिलकर अच्छा लगा। ऐसा लगा कि पीएम मोदी के मन में मशहूर 'मेलोडी' ट्रेंड चल रहा था। उन्होंने उनकी लोकप्रियता का जिक्र किया। इस पर मेलोनी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, हां, हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं। 
विज्ञापन

 

कहां से हुई 'मेलोडी' पर चर्चा की शुरुआत?
'मेलोडी' पर चर्चा हंसी-मजाक के साथ शुरू हुई थी। लेकिन अब यह सोशल मीडिया पर एक बड़ा ट्रेंड बन चुका है। 'मेलोडी' शब्द पीएम मोदी और मेलोनी के उपनामों को मिलाकर बनाया गया है। पिछले तीन वर्षों में यह इंटरनेट पर एक पहचान बन गया है। 

साल 2023 में दुबई में आयोजित पार्टी ऑफ कॉन्फ्रेंस (सीओपी) 28 सम्मेलन के दौरान मेलोनी की ओर से साझा की गई एक सेल्फी ने इस ट्रेंड को वैश्विक पहचान दिलाई। मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था-सीओपी28 में अच्छे दोस्त 'मेलोडी'। इसके बाद यह हैशटैग तेजी से लोकप्रिय हो गया।

ये भी पढ़ें: 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय': G7 में PM मोदी ने किया आह्वान; कहा- दुनिया में आज संसाधनों की नहीं, भरोसे की कमी

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर मीम्स, फैन एडिट्स और मजेदार पोस्ट बनाना शुरू कर दिया। तबसे पीएम मोदी और मेलोनी की लगभग हर मुलाकात इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनती रही है। चाहे जी7 सम्मेलन हो, कोई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हो या द्विपक्षीय बैठक, 'मेलोडी' हैशटैग बार-बार ट्रेंड करता रहा है।
विज्ञापन


जब पीएम मोदी ने भेंट कीं मेलोडी टॉफियां
पिछले महीने रोम यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफियों का एक पैकेट भेंट किया था। इसे 'मेलोडी' ट्रेंड को लेकर पीएम मोदी की अब तक की सबसे प्यारी प्रतिक्रिया माना गया। ऑनलाइन साझा किए गए एक वीडियो में नीले रंग का बंधगला सूट पहने पीएम मोदी मेलोनी को टॉफियां देते नजर आए। सफेद सूट पहने मेलोनी ने मुस्कुराते हुए उन्हें धन्यवाद कहा।

वीडियो में मेलोनी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक उपहार लाए हैं... बहुत-बहुत अच्छी टॉफी। यह सुनकर दोनों नेता हंस पड़े। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पोस्ट होने के छह घंटे के भीतर इसे 10 करोड़ से अधिक बार देखा गया। फिलहाल इस वीडियो को 1.3 करोड़ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें