फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव बढ़ा, अमेरिकी सैन्य अधिकारी बोले- स्थिति पर बारीकी से नजर

Thu, 08 May 2025 09:35 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

आतंकियों को सबक सिखाने के लिए भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। वहीं इस मामले में अब अमेरिकी सेन्य अधिकारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वो हालात पर करीबी नजर रखे हुए हैं, अभी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकियों का पनाहागाह पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। पहले की तरह पाकिस्तान ने अपनी गीदड़भभकी देनी शुरू भी कर दी है। इसी बीच अमेरिकी सेना के मुख्य अधिकारी ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वो स्थिति पर बहुत ही बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन


अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी- अमेरिकी सेना
मामले में अमेरिकी सेना की यूएस आर्मी पैसिफिक कमांड के प्रमुख जनरल रोनाल्ड क्लार्क ने एक डिजिटल प्रेस वार्ता में कहा कि अभी कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। हम स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और जैसे-जैसे जानकारी स्पष्ट होती है, हम अपने उच्च मुख्यालय और इंडो-पैसिफिक कमांड के साथ समन्वय में हैं।

ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: 10 मिनट में चार मिसाइल, ताबड़तोड़ हमले की सेटेलाइट तस्वीरें; देखें आतंक के गढ़ की तबाही

भारत-पाकिस्तान तनाव से ट्रंप चिंतित

विज्ञापन

उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि दोनों देश रुकें। अगर मैं कुछ मदद कर सकता हूं तो मैं वहां रहूंगा। हम दोनों देशों के साथ अच्छे रिश्ते रखते हैं और मैं चाहता हूं कि वे आपसी विवाद सुलझाएं।

ऑपरेशन सिंदूर पर विक्रम मिस्री का बयान
वहीं ऑपरेशन सिंदूर को लेकर वैश्विक मंच पर बढ़ती बयानबाजी को देखते हुए भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारत की यह सैन्य कार्रवाई मापा हुआ, गैर-उत्तेजक, संतुलित और जिम्मेदार कदम थी। उन्होंने कहा कि यह हमला इसलिए जरूरी था ताकि 22 अप्रैल के हमले के योजनाकारों और अपराधियों को सजा दी जा सके, क्योंकि पाकिस्तान ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

ये भी पढ़ें:- यह नया भारत है: पानी पर रोक,व्यापार प्रतिबंध से ऑपरेशन सिंदूर तक; भारत ने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर दी शिकस्त

ऑपरेशन सिंदूर, पर एक नजर
गौरतलब है कि 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता था। इतना ही नहीं भारतीय सेना के इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के दस लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें