फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: ईरान ने अमेरिकी हमलों से हुए नुकसान को कम करके आंका, इंटरसेप्ट किए ईरानी संचार के बाद रिपोर्ट में दावा

Mon, 30 Jun 2025 02:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर जो हमले किए थे, उनके बाद ईरान के आपसी संचार को गुप्त रूप से सुना गया। इस बातचीत से ऐसा लगता है कि ईरान को उतना नुकसान नहीं हुआ, जितना पहले माना जा रहा था। 
विज्ञापन
अमेरिकी हवाई हमले के बाद तबाह हुआ ईरान का फोर्डो परमाणु केंद्र (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक रिपोर्ट में रविवार (स्थानीय समयानुसार) को दावा किया गया कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर जो हमले किए थे, उनके बाद ईरान के आपसी संचार को गुप्त रूप से सुना गया। इस बातचीत से ऐसा लगता है कि ईरान को उतना नुकसान नहीं हुआ, जितना पहले माना जा रहा था। यह जानकारी वाशिंगटन पोस्ट ने अमेरिकी सरकार के अंदर मौजूद गोपनीय खुफिया दस्तावेजों से परिचित चार लोगों के हवाले से दी। 

विज्ञापन


नाम न छापने की शर्त पर एक सूत्र ने बताया कि ये स्पष्ट नहीं है कि क्या ईरानी अधिकारी सच बोल रहे थे। इसलिए इंटरसेप्ट किए गए ईरानी संचार को पूरी तरह भरोसेमंद नहीं माना जा सकता। 

कुछ महीनों के लिए पीछे चला गया ईरान का परमाणु कार्यक्रम
यह रिपोर्ट उन कई रिपोर्टों में नवीनतम है जो ये सवाल उठा रही हैं कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को असल में कितना नुकसान हुआ। पहले लीक हुई अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में कहा गया था कि हमलों की वजह से ईरान का परमाणु कार्यक्रम बस कुछ महीनों के लिए पीछे चला गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indonesia: 'ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय लड़ाकू विमानों के नुकसान की रिपोर्ट गलत'; इंडोनेशिया में दूतावास का बयान

व्हाइट हाउस ने खारिज की पोस्ट की रिपोर्ट
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह नष्ट कर दिया, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने स्वीकार किया कि पिछले सप्ताहांत अमेरिकी सैन्य हमलों से हुए नुकसान का पूरा आकलन करने में समय लगेगा। हालांकि, व्हाइट हाउस ने वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट को खारिज कर दिया। 

परमाणु कार्यक्रम अब खत्म हो चुका है: लेविट
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह सोचना कि कुछ अनाम ईरानी अधिकारी यह जान सकते हैं कि सैकड़ों फीट गहराई में मलबे के नीचे क्या हुआ, यह बिल्कुल गलत है। उनका परमाणु हथियार कार्यक्रम अब खत्म हो चुका है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: ट्रंप बोले- नौ जुलाई के बाद नहीं मिलेगी टैरिफ से राहत, अमेरिका से सौदा न करने वाले देश को देना होगा टैक्स

ट्रंप ने दोबारा परमाणु कार्यक्रम नष्ट करने का दावा किया
रविवार को एक इंटरव्यू में ट्रंप ने दोबारा दावा किया कि हमलों ने ईरान की परमाणु ताकत को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा, 'इसे ऐसे तबाह किया गया जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। और इसका मतलब है कि कम से कम अभी के लिए, उनकी परमाणु योजना रुक गई है।'

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें