फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने कहा- हमजा बिन लादेन अमेरिका के लिए बहुत ही खतरनाक था

Fri, 02 Aug 2019 02:38 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमजा बिन लादेन अमेरिका के लिए बहुत बड़ा खतरा था
  • हमजा बिन लादेन के बेटे की मौत पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अल-कायदा का हमजा बिन लादेन अमेरिका के लिए बहुत बड़ा खतरा था। हालांकि उन्होंने ओसामा बिन लादेन के बेटे की मौत पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस में पत्रकारों ने जब ट्रंप से पूछा कि क्या हमजा की मौत में अमेरिका की कोई भूमिका थी, तो उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन वह हमारे देश के लिए बहुत ही खतरनाक था। वह हमारे देश के बारे में बहुत बुरी बातें कह रहा था।

अमेरिकी मीडिया ने बुधवार को अनाम अधिकारियों के हवाले से बताया था कि हमजा बिन लादेन की मौत ट्रंप प्रशासन के पहले दो वर्षों के दौरान ही हो गई थी लेकिन अमेरिका की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


हमजा बिन लादेन की मृत्यु के बारे में सबसे पहले रिपोर्ट करने वाले द न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा था कि अगर हमजा की मृत्यु की पुष्टि की जाती है, तो यह अल-कायदा के लिए एक और झटका है। जिस पर अमेरिका द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं।

ट्रंप ने कहा कि लेकिन मैं कहूंगा, हमजा बिन लादेन हमारे देश के लिए बहुत बड़ा खतरा था और आप हमारे देश के लिए ऐसा नहीं कर सकते। इससे इलावा, मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें