फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में कर्मचारियों से भेदभाव, अब शौचालय में बायोमीट्रिक मशीन से होगा प्रवेश

Sat, 20 Jul 2019 10:40 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान में इमरान खान सरकार ने उद्योग एवं उत्पादन मंत्रालय में शौचालयों के बाहर बायोमीट्रिक मशीनें लगवाई हैं। ताकि मंत्रालय के शौचालय का इस्तेमाल छोटे कर्मचारी न पाएं। इन शौचालयों का इस्तेमाल बायोमीट्रिक मशीनों के जरिए सचिव और शीर्ष रैंकिग के अधिकारी कर सकेंगे। 

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मंत्रालय में होने वाली बैठकों में शामिल होने वाले अधिकारी और मंत्रियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है। दावा है कि कर्मचारियों के चलते शौचालय में साबुन जैसी बुनियादी सुविधाएं अधिकारियों को नहीं मिल पाती हैं। शौचालय के बाहर बायोमीट्रिक मशीनें लगने के बाद लोग सरकार का मजाक उड़ा रहे हैं। 

इमरान सरकार द्वारा वीआईपी संस्कृति को समाप्त करने के लिए किए गए दावों के विपरीत इन मशीनों की स्थापना की जा रही है। पिछले महीने पीटीआई की प्रांतीय पार्टी खैबर पख्तूनख्वा की सोशल मीडिया टीम ने फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम के दौरान गलती से कैट फिल्टर चालू कर दिया था।
विज्ञापन


सूचना मंत्री शुकत यूसुफजई और उनके साथी मंत्रियों को बिल्ली के कान, मूंछ और बटन की नाक पर खेल खेलते देखा जा सकता था। इमरान की पार्टी पीटीआई ने इसे मानवीय भूल करार देते हुए एक बयान में कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें