फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर आम चुनाव: पीएम लॉरेंस वोंग की पार्टी की दो-तिहाई बहुमत से जीत, बोले- जनता के लिए करेंगे कड़ी मेहनत

Sat, 03 May 2025 08:49 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

Singapore: सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की पार्टी पीएपी ने आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के साथ 65 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी है। यह प्रधानमंत्री बनने के बाद वोंग का पहला चुनाव था, जिसे उन्होंने जनता के लिए काम करने का एक प्रेरणादायक अनुभव बताया।
विज्ञापन
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग - फोटो : प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और उनकी पार्टी पीपल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने शनिवार को हुए आम चुनाव में कुल 97 में से 65 सीट पर जीत दर्ज की है, जो सरकार बनाने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत है। विपक्षी वर्कर्स पार्टी ने 6 सीटें जीती हैं और 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बाकी सीटों पर पीएपी आगे चल रही है।

विज्ञापन


वोंग और उनकी पार्टी ने यह चुनाव ऐसे समय में लड़ा, जब अमेरिका की टैरिफ नीतियों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता बनी हुई है। पीएपी सिंगापुर की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और देश की आजादी के बाद से लगातार सत्ता में बनी हुई है। अब एक बार फिर पीएपी को इस समृद्ध देश को अगले 5 साल तक चलाने का स्पष्ट जनादेश उसे मिला है।

ये भी पढ़ें: South Korea: सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी ने किम मून को बनाया राष्ट्रपति पद प्रत्याशी, इनसे होगा कड़ा मुकाबला
विज्ञापन


शनिवार को 26 लाख सिंगापुरवासियों ने 92 सीटों के लिए वोट डाले। पीएपी की मरीन परेड-ब्रैडेल हाइट्स सीट पर नामांकन के दिन (23 अप्रैल) तक कोई विरोधी नहीं था, इसलिए वहां पीएपी को बिना चुनाव के ही जीत मिल गई। यह वोंग के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला चुनाव था। सिंगापुर एक वैश्विक व्यापार केंद्र है और अब उसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ से पैदा हुई चुनौतियों से निपटना है।

मार्सिलिंग-यू टी निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर जीत दर्ज करने के बाद वोंग ने कहा कि यह चुनाव उनके लिए पहली बार अनुभव देने वाला रहा। उन्होंने वादा किया कि वह जनता के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। 52 वर्षीय प्रधानमंत्री वोंग ने कहा, हम आपके इस मजबूत जनादेश के लिए आभारी हैं और आप पर जो भरोसा जताया है, उसे हम और मेहनत करके निभाएंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूक्रेन के खारकीव पर रूस का ड्रोन हमला, 47 लोग घायल; जेलेंस्की ने की और मजबूत मदद की अपील


यह चुनाव प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के लिए पहला बड़ा परीक्षण माना जा रहा था, क्योंकि वह पिछले साल ही देश के प्रधानमंत्री बने थे। पीएपी पिछले 66 वर्षों से सत्ता में है और विपक्ष ने सरकार की सख्त नीतियों और महंगाई को लेकर लोगों की नाराजगी को मुद्दा बनाया था। देशभर में वोटिंग के लिए 1,200 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए थे। ये मतदान केंद्र स्कूल, हाउसिल ब्लॉक और अन्य जगहों पर बनाए गए थे। जानकारी के मुताबिक, देश में मतदान करीब 12 घंटे तक चला। इस बार करीब 27.6 लाख लोग मतदान करने के पात्र थे। पीएपी ने 97 में से पांच सीटों पर पहले ही जीत हासिल कर ली है, क्योंकि इन सीटों पर विपक्ष का कोई उम्मीदवार नहीं था।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें