कीव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जेलेंस्की ने कहा, 'अगर यूक्रेन में शांति है और अगर आपको वाकई चाहते हैं कि मैं पद छोड़ दूं तो मैं तैयार हूं। मैं नाटो के लिए ऐसा भी कर सकता हूं।'
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को एलान किया कि अगर यूक्रेन के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने से देश को नाटो की सदस्यता हासिल होती है तो वह इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने का मतलब देश के लिए नाटो की सदस्यता हासिल करना है तो वह तुरंत पद छोड़ देंगे।
विज्ञापन
कीव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जेलेंस्की ने कहा, 'अगर यूक्रेन में शांति है और अगर आपको वाकई चाहते हैं कि मैं पद छोड़ दूं तो मैं तैयार हूं। मैं नाटो के लिए ऐसा भी कर सकता हूं।' उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह तुरंत पद छोड़ देंगे।'
रूस के हमले के तीन वर्ष पूरे होने पर दिया बयान
यूक्रेन पर रूस के हमले के तीन वर्ष पूरे होने पर कीव में सरकारी अधिकारियों के एक मंच पर जेलेंस्की ने कहा कि यदि ऐसा करने से नाटो सैन्य गठबंधन की सुरक्षा की छत्रछाया में उनके देश को स्थायी शांति प्राप्त होती है तो वह पद छोड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन
क्या वह शांति के लिए अपना पद छोड़ देंगे?
जेलेंस्की ने एक पत्रकार के इस सवाल पर कि क्या वह शांति के लिए अपना पद छोड़ देंगे? पर कहा, 'अगर शांति हासिल करने के लिए आपको वाकई मेरे पद छोड़ने की जरूरत है तो मैं तैयार हूं। मैं इसे नाटो के लिए छोड़ सकता हूं।'
ट्र्रंप और पुतिन के सुझाव के बीच अहम टिप्पणी
जेलेंस्की का बयान ऐसे वक्त आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हाल के बयानों के बीच आया है। दोनां ने सुझाव दिया था कि यूक्रेन में चुनाव होने चाहिए, जबकि यूक्रेनी कानून मार्शल लॉ के दौरान चुनाव कराने पर रोक लगाता है।
सुबह किया था यह दावा
इससे पहले रविवार को ही जेलेंस्की ने कहा था कि रूस ने शनिवार रात यूक्रेन में 267 स्ट्राइक ड्रोन दागे, जो युद्ध के किसी भी अन्य हमले से ज्यादा हैं। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि 13 यूक्रेनी क्षेत्रों में 138 ड्रोन मार गिराए गए। इस दौरान तीन बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागी गईं। शहर के सैन्य प्रशासन के अनुसार, क्रिवी रिह शहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।