फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine: '2024 में रूस की कैद से 1358 यूक्रेनियन घर लौट', तनाव के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का बयान

Sat, 04 Jan 2025 06:33 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि साल 2024 में कुल 1354 यूक्रेनी नागरिकों को रूस की कैद से आजाद करने में सफल रहे है। साथ ही उन्होंने इस युद्ध में यूक्रेन के सहयोगियों को धन्यवाद भी कहा..
विज्ञापन
रूस की कैद से आजाद होकर भावुक हुए यूक्रेनी नागरिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस यूक्रेन के बीच 1000 से ज्यादा दिनों से चल रहे युद्ध में आय दिन कोई ना कोई बड़ी खबर सामने आती रहती है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि साल 2024 में हम अपने 1,358 लोगों को रूसी कैद से यूक्रेन वापस लाने में कामयाब रहे, जिसमें यूक्रेनी नागरिक और यूक्रेनी सैनिक शामिल है। 
विज्ञापन


जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में कहा कि, रूस की कैद में बंद लोगों की परिस्थितियां अलग-अलग हैं, लेकिन वे सभी घर लौटकर उतने ही खुश हैं। साथ ही  उन्होंने यूक्रेनी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन लोगों की घर वापसी के लिए एक बड़ी टीम ने काम किया। 



2025 में अच्छी खबर के लिए करेंगे प्रयास-जेलेंस्की
ज़ेलेंस्की ने यह भी कहा कि हमें 2025 में और भी अच्छी खबरें लाने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए, खासकर रूस के साथ संघर्ष को खत्म करने के लिए। इसके साथ ही जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन के सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी मदद के कारण ही यह सफलता मिल सकी। 
विज्ञापन


बता दें कि फरवरी 2022 में शुरू हुए रूस-यूक्रेन में रूस के आक्रमण के बाद बढ़ा में हजारों नागरिक मारे गए हैं। मास्को ने नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार किया है, जबकि हवाई हमलों के सबूत मिल चुके हैं। इस संघर्ष में यूक्रेन ने पश्चिमी देशों से मदद प्राप्त की है और अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाया है। 

संयुक्त राष्ट्र ने जारी किया आकड़ा
संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि इस संघर्ष के दौरान 39,000 से ज्यादा नागरिक मारे गए या घायल हुए हैं, 3,400 से ज्यादा स्कूल और अस्पताल नष्ट हो चुके हैं, और 10 मिलियन से ज्यादा लोग अपने घरों से भाग गए हैं। इसके अलावा, 2024 से अब तक यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है, 2,000 से ज्यादा स्वास्थ्य केंद्रों पर हमले हुए हैं, और 2 मिलियन घरों को नुकसान पहुंचा है।  साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने यह भी कहा कि यूक्रेन की ऊर्जा उत्पादन क्षमता का 65 प्रतिशत हिस्सा नष्ट हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें