फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine On China: 'तीन साल पहले मदद की जरूरत थी, चीन ने कुछ नहीं किया'; जेलेंस्की बोले- ऐसे गारंटर नहीं चाहिए

Sat, 23 Aug 2025 12:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को चीन से सुरक्षा गारंटी की जरूरत नहीं है, क्योंकि उसने पहले कभी भी युद्ध को रोकने के लिए मदद नहीं की। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह नहीं चाहते कि चीन शांति बनाए रखने वाले गारंटरों में शामिल हो। 
विज्ञापन
वोलोदिमिर जेलेंस्की, राष्ट्रपति, यूक्रेन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को चीन से सुरक्षा गारंटी की जरूरत नहीं है, क्योंकि चीन ने शुरुआत से ही इस युद्ध को रोकने में मदद नहीं की। उन्होंने यह बात पत्रकारों से बात करते हुए कही। 

विज्ञापन


जेलेंस्की ने रूस के साथ शत्रुता समाप्त होने के बाद यूक्रेन को अपने सहयोगियों से मिलने वाली संभावित सुरक्षा गारंटी पर टिप्पणी की। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह नहीं चाहते कि चीन शांति बनाए रखने वाले गारंटरों में शामिल हो।

ऐसे देश की गारंटी नहीं चाहिए जिसने जरूरत में मदद नहीं की
जेलेंस्की ने कहा कि चीन ने न तो 2014 में क्रीमिया पर रूस का कब्जा रोकने में कुछ किया, और न ही 2022 में जब युद्ध तेज हुआ, तब यूक्रेन का साथ दिया। इसलिए उन्हें ऐसे देशों की गारंटी नहीं चाहिए जिन्होंने उस समय मदद ही नहीं की जब सबसे ज्यादा जरूरत थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tariffs: 'चीन से मुकाबला, भारत से दोस्ती अहम', ट्रंप की टैरिफ नीति को भारतवंशी निक्की हेली ने फिर दिखाया आईना

लावरोव की टिप्पणी के बाद आया जेलेंस्की का बयान
जेलेंस्की का यह बयान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि रूस, यूक्रेन के लिए मजबूत सुरक्षा गारंटी का समर्थन करता है। लावरोव ने यह भी कहा था कि ये गारंटी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देश जैसे अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस भी दे सकते हैं, लेकिन शर्त यह है कि गारंटी रूस के खिलाफ नहीं होनी चाहिए।

चीन ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों में शामिल होने से किया है इनकार
दूसरी ओर, चीन ने यूक्रेन युद्ध में तटस्थ रुख बनाए रखा है। साथ ही रूस के खिलाफ प्रतिबंधों में शामिल होने से इनकार कर दिया है। चीन बार-बार दोनों पक्षों से बातचीत और शांति वार्ता की अपील करता रहा है, और नाटो विस्तार को शत्रुता के कारणों में से एक बताया है। 2023 में, चीन ने 12 सूत्रीय एक प्रस्ताव रखा था, जिसमें युद्ध रोकने, शांति वार्ता शुरू करने, आम नागरिकों की सुरक्षा, परमाणु सुरक्षा और एकतरफा प्रतिबंधों को खत्म करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine Truce: विदेश मंत्री लावरोव बोले- राष्ट्रपति पुतिन सभी मुद्दे हल होने पर ही जेलेंस्की से मिलेंगे

चीन ने यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण हल का किया समर्थन  

हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में मुलाकात के बाद, चीन ने कहा कि वह यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण हल के लिए हर तरह के प्रयासों का समर्थन करता है। चीन ने यह भी कहा कि उसे खुशी है कि रूस और अमेरिका आपस में बातचीत कर रहे हैं और रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें