फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, हजारों को सुरक्षित निकाला गया

Mon, 30 Nov 2020 03:17 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जकार्ता।
विज्ञापन
ज्वालामुखी.... - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

इंडोनेशिया के पूर्वी नूसा तेंगारा प्रांत के लेम्बाटा द्वीप पर स्थित माउंट इली लेवेतलो ज्वालामुखी रविवार को फूटा, जिससे आसमान में 4,000 मीटर (13,120 फीट) की ऊंचाई तक धुएं व राख का गुबार देखा गया। इस दौरान हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया। 

विज्ञापन


डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी की प्रवक्ता रेडिटी जाति ने कहा, लेम्बाटा द्वीप पर स्थित माउंट इली लेवेतलो से हुए विस्फोट के चलते से कम से कम 28 गांवों के लगभग 2,800 लोगों को निकाला गया। विस्फोट से किसी की मौत या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।


परिवहन मंत्रालय ने कहा कि विस्फोट के बाद विमानों को वहां से उड़ने से रोकने के लिए चेतावनी जारी की गई और द्वीप के कई इलाकों में राख फैल जाने के कारण एक स्थानीय हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें