काला सागर में रूस की शैडो फ्लीट के दो टैंकरों पर यूक्रेन के पानी के नीचे चलने वाले ड्रोन हमलों के बाद रूस-यूक्रेन संघर्ष खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। कारण है कि यूक्रेन के इस हमले के बाद अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बड़ी चेतावनी दी है। पुतिन ने कहा कि यदि ऐसे हमले जारी रहे तो रूस यूक्रेन को पूरी तरह समुद्र से काट सकता है। रूसी एजेंसी टीएएसएस के अनुसार, पुतिन ने इन हमलों को 'समुद्री डकैती' करार देते हुए उन देशों के जहाजों पर भी जवाबी कदम की धमकी दी है जो यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं।
इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि रूस सैकड़ों टैंकरों का इस्तेमाल करता है, जिनमें कई अलग-अलग देशों के झंडों के नीचे चलते हैं, ताकि वह प्रतिबंधों के बावजूद तेल बेच सके। वहीं यूक्रेन के हमले में निशाना बनाए गए 'विराट', जिसे अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ पहले ही प्रतिबंधित कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर 'कैरोस' जो रूसी कच्चा तेल ले जाता है।
ये भी पढ़ें:- Donald Trump: 'अमेरिका में सोमाली नहीं चाहिए, अपने देश लौटकर उसे ठीक करें'; ट्रंप की प्रवासियों को दो टूक
विराट पर दो दिन में दो बार हुए हमले
गौरतलब है कि रूस टैंकर 'विराट' पर पर दो दिन में दो बार हमला हुआ। तुर्किय ने बताया कि जहाज पर आग लगी थी, लेकिन क्रू ने जहाज छोड़ने की जरूरत नहीं बताई। वहीं दूसरा टैंकर कैरोस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ और 25 क्रू मेंबरों को निकालकर सुरक्षित ले जाया गया। दोनों हमले तुर्किय के समुद्री क्षेत्र से बाहर हुए।