फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Putin: ईरान-इस्राइल के बीच शांति समझौता करा सकता है रूस, राष्ट्रपति पुतिन ने की मध्यस्थता की पेशकश

Thu, 19 Jun 2025 01:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

सेंट पीट्सबर्ग में आयोजित हुए इंटरनेशनल इकॉनोमिक फोरम से इतर पुतिन ने कहा कि रूस के ईरान के साथ अच्छे संबंध हैं और ईरान के बुशेहर में पहला परमाणु पावर प्लांट लगाने में भी रूस ने मदद की थी। रूस के 200 कर्मचारी बुशेहर में दो अन्य परमाणु प्लांट बनाने में ईरान की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को पेशकश की कि वे ईरान और इस्राइल के बीच जारी जंग में मध्यस्थता करा सकते हैं। पुतिन ने कहा कि मॉस्को ऐसा समझौता करा सकता है, जिससे ईरान शांतिपूर्ण तरीके से अपना परमाणु कार्यक्रम भी संचालित कर सकेगा और इस्राइल की सुरक्षा संबंधी चिंताओं का भी समाधान हो सकेगा। एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि 'यह एक संवेदनशील मुद्दा है, लेकिन मेरे विचार से इसका समाधान हो सकता है।'
विज्ञापन


रूस ने ईरान-इस्राइल को भेजा मध्यस्थता का प्रस्ताव
रूसी राष्ट्रपति ने ये भी बताया कि उन्होंने अपना प्रस्ताव ईरान, इस्राइल और अमेरिका को भेज भी दिया है। उन्होंने कहा कि 'हम किसी पर भी कुछ भी नहीं थोप रहे हैं। हम बस बात करना चाहते हैं कि इस हालात में क्या रास्ता हो सकता है। कोई भी फैसला इन देशों के नेतृत्व को ही करना है।' रूस के पश्चिम एशियाई देशों के साथ अच्छे संबंध हैं, जो उसे ईरान-इस्राइल के मामले में अच्छा और प्रभावशाली मध्यस्थ बनाते हैं। बीते हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी पुतिन ने बात की थी, जिसमें पुतिन ने पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने की पेशकश की थी। हालांकि ट्रंप ने उन्हें पहले रूस-यूक्रेन युद्ध में संघर्ष विराम पर फोकस करने की सलाह दी थी। 

सेंट पीट्सबर्ग में आयोजित हुए इंटरनेशनल इकॉनोमिक फोरम से इतर पुतिन ने कहा कि रूस के ईरान के साथ अच्छे संबंध हैं और ईरान के बुशेहर में पहला परमाणु पावर प्लांट लगाने में भी रूस ने मदद की थी। रूस के 200 कर्मचारी बुशेहर में दो अन्य परमाणु प्लांट बनाने में ईरान की मदद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- West Asia Unrest: पश्चिम एशिया में US-इस्राइल को मनमानी की इजाजत कैसे दे दे रूस? चीनी राष्ट्रपति पर भी नजरें...
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को सराहा
पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की तारीफ की और यूक्रेन में शांति कराने के उनके वादे को भी समर्थन दिया। पुतिन ने भी माना कि ट्रंप अगर 2022 में सत्ता होते तो शायद रूस और यूक्रेन का युद्ध हुआ ही नहीं होता। पुतिन ने कहा कि वे युद्धविराम के लिए यूक्रेन से बात करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की वैधानिकता पर सवाल उठाए, जिनका कार्यकाल बीते साल ही पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें