रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस छोड़ने वाले मैकडॉनल्ड्स की पर विशेष सम्मान नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियां लौट सकती हैं, लेकिन सिर्फ रूसी शर्तों पर। पुतिन ने कहा कि सरकार स्थानीय कारोबारियों के हितों की रक्षा करेगी।
रूस में मैकडॉनल्ड्सल की वापसी पर राष्ट्रपति व्दादिमीर पुतिन ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अगर मैकडॉनल्ड्स फिर से रूस लौटना चाहता है, तो उसका स्वागत रेड कार्पेट बिछाकर नहीं किया जाएगा। यह बयान पुतिन ने क्रेमलिन में व्यापारिक नेताओं के साथ बैठक में दिया।
विज्ञापन
बता दें कि मैकडॉनल्ड्स ने 2022 में यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों की पाबंदियों के बाद रूस छोड़ दिया था। इसके बाद कंपनी ने अपनी सभी शाखाएं एक रूसी निवेशक को बेच दी थीं, जो पहले से ही साइबेरिया में 25 फ्रेंचाइज चला रहा था। इन शाखाओं को नए नाम 'व्कुस्नो इ तोचका' (जिसका अर्थ बस स्वादिष्ट) के तहत दोबारा शुरू किया गया और जून 2022 से ये रेस्टोरेंट चल रहे हैं।
मैकडॉनल्ड्स को लेकर रूस का सख्त रुख
पुतिन ने व्कुस्नो इ तोचका के सीईओ ओलेग परोयेव से कहा, मैकडॉनल्ड्स ने सभी को मुश्किल में डालकर देश छोड़ दिया, अब अगर वो लौटना चाहते हैं तो क्या हम उनका शानदार स्वागत करें? बिल्कुल नहीं। साथ ही पुतिन ने सरकार को निर्देश दिया है कि वो उन विदेशी कंपनियों की वापसी के लिए नियम बनाए जो रूस लौटना चाहती हैं, लेकिन यह सब कुछ रूसी कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
'विदेशी कंपनियों को रूसी शर्तों पर लौटना होगा'
राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि अगर कोई विदेशी कंपनी वापस लौटना चाहती है, तो उसे रूसी शर्तों पर ही लौटना होगा। उन्होंने कहा कि अगर आपको फायदा हो, तो आने दो। नहीं हो तो हम ऐसा करेंगे जिससे रूस का फायदा हो। इसके साथ ही राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार रूसी कारोबारियों को पूरा समर्थन देगी और हर फैसला देश के फायदे को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।