यूक्रेन पर हमले को लेकर पश्चिमी देश रूस के खिलाफ एकजुट हो गए हैं और रूस के खिलाफ लगातार प्रतिबंध लगा रहे हैं। पश्चिमी देशों के इस रुख से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खासे खफा हैं। शनिवार को इसे लेकर पुतिन ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे युद्ध के एलान के बराबर बताया।
पुतिन ने रूस के खिलाफ अपनी कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि यह कदम यूक्रेन में रूसी बोलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी था। उन्होंने महिला फ्लाइट अटेंडेंट से बाक करते हुए कहा कि मास्को बस यह चाहता है कि यूक्रेन का सैन्यीकरण न हो और वह तटस्थ रहे।