फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SCO Meet: शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में मिलेंगे पुतिन और जिनपिंग, उजबेकिस्तान में प्रस्तावित है सम्मेलन

Wed, 07 Sep 2022 01:46 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उज्बेकिस्तान में  आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वे रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग 15 से 16 सितंबर के बीच शंघाई सहयोग संगठन (SCO Meet) शिखर सम्मेलन के दौरान एक दूसरे से मुलाकात करेंगे। यह बैठक उजबेकिस्तान में प्रस्तावित है। रूसी राजदूत ने इसकी जानकारी दी है। जिनपिंग की कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद करीब ढाई साल में पहली विदेश यात्रा होगी। SCO के सदस्य देशों में पाकिस्तान, चीन, रूस, भारत और मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान तथा किर्गिस्तान शामिल हैं।

विज्ञापन


शंघाई सहयोग संगठन क्या है?
शंघाई सहयोग संगठन एक स्थायी अंतर- सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है।  यह यूरेशियाई राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संगठन है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखना है। इसके अलावा राजनैतिक, व्यापार एवं अर्थव्यवस्था, अनुसंधान व प्रौद्योगिकी तथा संस्कृति के क्षेत्र में प्रभावी सहयोग को बढ़ावा देना है।  इसका गठन वर्ष 2001 में किया गया था। SCO चार्टर वर्ष 2002 में हस्ताक्षरित किया गया था और यह वर्ष 2003 में लागू हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें