फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए बहस के दौरान घिरे विवेक रामास्वामी, नेताओं ने कहा- अनुभवहीन ओबामा

Thu, 24 Aug 2023 01:18 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

रामास्वामी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच उनपर लगातार हमले किए जा रहे हैं। प्राथमिक बहस के दौरान पूर्व गर्वनर क्रिस्टी और पूर्व उपराष्ट्रपति पेंस ने उन पर निशाना साधते हुए उन्हें नौसिखिया कहा। 
विज्ञापन
विवेक रामास्वामी पर भड़के उम्मीदवार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने अपने साथी प्रतिद्वंद्वी भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी को उस वक्त घेर लिया, जब उन्होंने जलवायु परिवर्तन के एजेंडा को धोखा बताया। क्रिस्टी ने उनकी चैटजीपीटी से तुलना की। साथ ही उन्हें अनुभवहीन बराक ओबामा बताया।

विज्ञापन

रामास्वामी की बढ़ रही लोकप्रियता

बता दें, 60 वर्षीय क्रिस्टी ने बुधवार को पहली रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की बहस के दौरान यह बात कही। गौरतलब है, हाल ही में एक नया सर्वे सामने आया था, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद दूसरे नंबर पर लगातार विवेक रामास्वामी बने हुए हैं। 

चैटजीपीटी जैसा लगता...

क्रिस्टी रामास्वामी के उस बयान पर भड़क गए, जब उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन का एजेंडा एक धोखा है। क्रिस्टी ने कहा कि रुको, मैं आज रात एक ऐसे व्यक्ति को देख चुका हूं, जो चैटजीपीटी जैसा लगता है। उन्होंने कहा एक बार पूर्व नेता ब्रेट ने कहा था कि अजीब सरनेम वाला आदमी यहां क्या कर रहा है। उस समय वो शख्स बराक ओबामा थे। उन्होंने कहा कि मुझे डर है कि हम आज रात फिर से उसी तरह के अनुभवहीन व्यक्ति का सामना कर रहे हैं। 

पेंस ने भी घेरा

रामास्वामी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच उनपर लगातार राजनीतिक हमले किए जा रहे है। पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने भी उन्हें नौसिखिया कहा। पेंस ने कहा कि हमें अनुभवहीन लोगों को नहीं लाना चाहिए। इतना ही नहीं,जलवायु परिवर्तन पर बहस के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी रामास्वामी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी।

राष्ट्रपति ने भी साधा निशाना

रामास्वामी द्वारा जलवायु परिवर्तन के एजेंडा को धोखा बताए जाने के तुरंत बाद राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह वास्तविक है। 

रामास्वामी ने कहा था यह

रामास्वामी ने बहस के दौरान कहा था कि मंच पर मैं एकमात्र व्यक्ति हूं जिसे खरीदा नहीं जा सका। इसलिए मैं यह कह सकता हूं कि जलवायु परिवर्तन एजेंडा एक धोखा है और वास्तविकता यह है कि कार्बन विरोधी एजेंडा हमारी अर्थव्यवस्था पर केवल एक गीला कंबल है। इसलिए वास्तविकता यह है कि खराब जलवायु की बजाय बुरी जलवायु परिवर्तन नीतियों के कारण अधिक लोग मर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें