फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड और स्पेन में लॉकडाउन के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, दुनिया में मृतकों की संख्या 12 लाख पार

Mon, 02 Nov 2020 04:39 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

  • दुनिया भर में 4.59 करोड़ से अधिक लोग कोरोना से बीमार
  • फ्रांस, ब्रिटेन समेत कई देशों ने फिर से लगाया लॉकडाउन
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में रविवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.64 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 12 लाख से ज्यादा हो गई। महामारी की चपेट में आए 3.35 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में 1.17 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें 84,431 की स्थिति गंभीर है। इस बीच, संक्रमण के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए इंग्लैंड और स्पेन में एक माह के लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। दोनों देशों में लॉकडाउन विरोधी प्रदर्शनकारियों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया और इस दौरान पुलिस के साथ हिंसक झड़प भी हुई, जिसमें कई लोगों के जख्मी होने की खबर है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन में प्रदर्शनकारियों को जब सुरक्षा बलों ने हटाने की कोशिश की तो ये हिंसा पर उतर आए। इस दौरान पुलिस को रबर की गोलियां दागनी पड़ीं। स्पेन में छह महीने का आपातकाल पहले से लागू है लेकिन संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए सरकार ने पिछले महीने दी गई ढील वापस ले ली और लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने विपक्ष की नाराजगी को दरकिनार करते हुए दूसरे लॉकडाउन का ऐलान किया। देश के कई हिस्सों से पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा हुई। दूसरी तरफ, ऑस्ट्रिया में भी शनिवार को चार सप्ताह के लिए आंशिक लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की गई, जो मंगलवार से प्रभावी होगा।

दुनिया भर में 4.59 करोड़ से अधिक लोग कोरोना से बीमार
दुनिया भर में फैली जानलेवा बीमारी ने अब तक 4.59 करोड़ से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है और 11.94 लाख से अधिक लोग इससे अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, विश्व में अब तक 4,59,67,061 लोग संक्रमित हुए हैं और 11,94,325 लोगों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमित देशों की सूची में सबसे पहले स्थान पर चल रहे अमेरिका में इस महामारी से अब तक 91,16,184 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,30,345 लोगों की जान गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस: में कोरोना की दूसरी लहर, लॉकडाउन की घोषणा
फ्रांस में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर अंकुश पाने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का एलान किया गया है। राष्ट्रपति मैक्रों इमैनुएल ने एलान किया कि देश में दूसरी बार लग रहा लॉकडाउन एक दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। फ्रांस में सात महीने में दूसरी बार लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान लोगों की आवाजाही पर भी सख्त पाबंदियां रहेंगी। हालांकि, लोग जरूरी काम, स्वास्थ्य आपातकाल, आवश्यक पारिवारिक जरूरतों या घर के पास व्यायाम के लिए ही बाहर जा सकते हैं। दूसरे दौर के लॉकडाउन में स्कूल और ज्यादातर कारोबार खुले रहेंगे। जबकि सामान्य जनजीवन पर कई बंदिशें लगाने के साथ ही बार, रेस्तरां और सिनेमाहाल बंद रहेंगे।

ब्रिटेन: चार सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए इंग्लैंड में चार सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा की है। यह लॉकडाउन कम से कम दिसंबर के पहले सप्ताह तक लागू रहेगा। इस दौरान गैर आवश्यक सेवाओं और मनोरंजन या आतिथ्य सेवा वाले स्थल जैसे कि रेस्तरां, बार और पब बंद रहेंगे। रेस्तरां से खाना पैक करा कर ले जाने की अनुमति होगी और लोग अपने घर के बाहर सिर्फ एक व्यक्ति से मिल सकेंगे।

ऑस्ट्रिया: चार सप्ताह के लिए आंशिक लॉकडाउन
ऑस्ट्रिया ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को काबू करने के मद्देनजर शनिवार को चार सप्ताह के लिए आंशिक लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की जो मंगलवार से प्रभावी होगा। आंशिक लॉकडाउन के दौरान रेस्तरां और बार चार सप्ताह के लिए बंद रहेंगे और सांस्कृतिक, खेल एवं अन्य गतिविधियां भी रद्द रहेंगी।

ऑस्ट्रेलिया: 5 महीने में पहली बार नहीं दर्ज हुआ एक भी मामला
ऑस्ट्रेलिया से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां पर पहली बार पांच महीने में रविवार को एक भी  कोरोना संक्रमित का मामला दर्ज नहीं किया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद अब यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग प्रतिबंध में ढील देने पर विचार किया जा रहा है। यहां पर 90 फीसदी तक कोरोना से मौतें हुई हैं।

मेक्सिको: कोरोना के 6,151 नए मामले
मेक्सिको में कोरोना के 6,151 ताजा मामले सामने आए हैं और 464 नई मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कोरोना के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि नए मामलों की पुष्टि होने के बाद देश में कुल 924,962 लोगो संक्रमित हैं और तकरीबन 91,753 मौतें हुई हैं।

24 घंटो में 18,947 नए संक्रमित
ब्राजील मेें शनिवार को 24 घंटों में उपन्यास कोरोना के 18,947 नए मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही इससे 407 मौतें हुई हैं। महामारी की शुरुआत से अब तक 5.5 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बाद वैश्विक स्तर पर यह तीसरा सबसे संक्रमित देश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें