दरअसल अयाज ने संसद में अपने भाषण में सरकार को निशाना बनाते हुए कहा था कि ‘ भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की क्या बात करते हैं, शाह महमूद कुरैशी और आर्मी चीफ उस मीटिंग में थे। कुरैशी ने कहा था कि अभिनंदन को वापस जाने दें, खुदा का वास्ता है अभिनंदन को जाने दें, भारत रात 9 बजे अटैक करने जा रहा है। उस बैठक में इमरान खान ने आने से इनकार कर दिया था।'
बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के दुस्साहस का जवाब देते हुए भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था। हालांकि, 'डॉग फाइट' में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर वह सफलतापूर्वक इजेक्ट कर गए थे और पीओके में लैंड किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के दबाव और प्रतिक्रिया से डरकर अभिनंदन को रिहा करने का फैसला किया था। जिसके बाद अभिनंदन की सकुशल स्वदेश वापसी हुई थी।
मुश्किलें बढ़ने के बावजूद पाकिस्तानी सांसद अयाज सादिक अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने तो यहां तक कहा है कि वह कई और राज जानते हैं, लेकिन उन्होंने कभी कोई गैरजिम्मेदाराना बयान नहीं दिया।
पीएमएल-एन के नेता और राष्ट्रीय असेंबली के पूर्व स्पीकर सादिक ने डॉन न्यूज से कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी कि अभिनंदन वर्धमान को हिरासत में लिए जाने के बाद क्या हुआ था।