फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सभी बैंकों का 100 फीसदी ऋण चुकाने को माल्या तैयार, कहा- "कृपया ले लें"

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विजय माल्या

भगोड़े व्यापारी विजय माल्या ने बुधवार को कहा कि जो भी ऋण उन्होंने विभिन्न बैंकों से लिया है वह उसे वापस करने के लिए तैयार हैं। माल्या ने ब्याज देने से मना कर दिया है। विजय माल्या ने कहा कि इसके लिए उन्होंने कर्नाटक हाईकोर्ट में भी अपील की है लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। माल्या के खिलाफ धोखाधड़ी और मनीलॉन्डरिंग की जांच चल रही है। 


 

उन्होंने कहा कि वह अपराधी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत में अपराधी माना जा रहा है, तीन दशक तक किंगफिशर ने भारत में कारोबार किया है। इस दौरान उन्होंने कई राज्यों की मदद भी की है। उन्होंने कहा कि किंगफिशर एयरालाइंस के लगातार घाटे में जाने से उन्हें दुख है। वह सभी बैंकों का मूलधन देने के लिए तैयार हैं लेकिन ब्याज नहीं दे सकते। बैंकों को इसे लेना चाहिए।


बता दें फिलहाल लंदन में रह रहे विज्य माल्या के भारत में प्रत्यर्पण के लिए वेस्टमिंस्टर कोर्ट में सुनावई चर लही है। उनपर भारतीय बैंकों का 9 हाजर करोड़ का बकाया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next