फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 विजय माल्या ने प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील के लिए फिर किया आवेदन

Fri, 12 Apr 2019 07:44 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विजय माल्या (फाइल फोटो)
विज्ञापन

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने को लेकर फिर आवेदन किया है। माल्या की यह भारत को उसके प्रत्यर्पण के खिलाफ एक और कोशिश होगी। माल्या 9,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग मामले में भारत में वांछित है। 

विज्ञापन


किंगफिशर एयरलाइन के पूर्व प्रवर्तक माल्या, 63 वर्ष, की अपील के लिए अनुमति याचिका की पिछली कोशिश इससे पहले शुक्रवार को असफल हो चुकी है। इसके बाद माल्या के पास दोबारा संक्षिप्त सुनवाई के लिए आवेदन के नवीनीकरण के लिये पांच कार्य दिवस का समय था। 

न्यायालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, ‘एक रीन्यूअल फॉर्म प्राप्त हुआ है और इसे आने वाले समय में सूचीबद्ध कर दिया जाएगा।’ ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने माल्या के प्रत्यर्पण के न्यायालय के आदेश पर फरवरी में हस्ताक्षर कर दिये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें