श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मोहिंदा राजपक्षे के भाई गोटाभाया राजपक्षे शुक्रवार को स्वदेश वापस लौट आए हैं। गोटाभाया राजपक्षे ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी नागरिकता छोड़ने की दिशा में आवश्यक कदम उठाये हैं ताकि इस साल के अंत में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकें।
विज्ञापन
पूर्व रक्षा मंत्री गोटाभाया को राजपक्षे खेमे की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए मुख्य उम्मीदवार घोषित किया गया है क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति संवैधानिक तौर पर तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। देश में इस साल के आखिर में राष्ट्रपति का चुनाव होना है।
गोटाभाया के पास अमेरिका और श्रीलंका की दोहरी नागरिकता है और वह अमेरिका के निजी दौरे से वापस लौट आये हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका प्रवास के दौरान उन्होंने अमेरिकी नागरिकता छोड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाये हैं।