फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग नहीं रहे, 61 साल की उम्र में हुआ निधन

Fri, 21 Sep 2018 01:22 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग
विज्ञापन
वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का गंभीर बीमारी की वजह से शुक्रवार को निधन हो गया। क्वांग 61 साल के थे। वियतनाम की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


आधिकारिक वियतनाम न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति क्वांग का गंभीर बीमारी के चलते शुक्रवार को हनोई स्थित 108 मिलिट्री हॉस्पिटल में निधन हो गया। हालांकि, इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। 

क्वांग अप्रैल 2016 में राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। 

पिछले साल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब इस कम्युनिस्ट देश के दौरे पर पहली बार आए थे, तब क्वांग ने उनकी मेजबानी की थी। 

क्वांग सार्वजनिक तौर पर आखिरी बार सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो की बैठक में और बुधवार को चीन के एक प्रतिनिधि मंडल का स्वागत करते हुए दिखे थे। 
विज्ञापन


दिवंगत राष्ट्रपति पिछले साल एक महीने से ज्यादा समय तक सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे थे, जिसके बाद उनके स्वास्थ्य के प्रति आशंकाएं जताई जाने लगी थी। 
विज्ञापन


(इनपुट:एपी)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें