फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क: वीजा आवेदन करने वाली महिला पर अधिकारी के चिल्लाने का वीडियो वायरल, वाणिज्य दूतावास ने दिया यह जवाब

Thu, 02 Dec 2021 09:05 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

वीडियो नवंबर के आखिरी सप्ताह का है।दूतावास ने घटना की जांच का भरोसा दिया था। पड़ताल के बाद अधिकारी से जवाब मांगा गया है। वहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। साथ ही यूजर्स लिख रहे हैं कि लोग वीजा संबंधी समस्याओं के अपने अनुभव लेकर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
गुस्से में बात करते हुए अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका से भारत आने वाली एक महिला को वीजा आवेदन करने के दौरान अधिकारी के गलत व्यवहार का सामना करना पड़ा। वीजा आवेदन करने के दौरान अधिकारी महिला पर इस कदर गुस्से से लाल हो गए कि उन्होंने महिला का फॉर्म तक नीचे फेंक दिया और वीजा देने से इनकार कर दिया। अधिकारी का चिल्लाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद  न्यूयॉर्क में वाणिज्य दूतावास ने सफाई दी कि महिला को वीजा जारी कर दिया गया।

विज्ञापन




रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना 24 नवंबर की है। न्यूयॉर्क में एक भारतीय महिला वीजा प्रोसेसिंग के लिए गई थी। महिला ने अधिकारी से कहा कि उसके पिता का एक दिन पहले निधन हो गया। लिहाजा भारत जाने के लिए वह आवेदन करना चाह रही। अधिकारी ने जोर से चिल्लाते हुए फॉर्म फेंक दिया और महिला पर ऊंगली दिखाते हुए पैसे लेकर यहां से निकलने की चेतावनी दे दी। महिला अधिकारी के सामने गुहार लगाती रही कि अगर इसमें कोई डॉक्यूमेंट्स की कमी है तो मैं पूरी कर देती हूं, लेकिन अधिकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।  उसने महिला के आवेदन में किसी भी तरह की कमियां निकालने से भी इनकार कर दिया और महिला को डांटना जारी रखा।

वीडियो वायरल होने के बाद वीजा जारी
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद महिला को वीजा जारी कर दिया गया और अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए। अधिकारी की इस हरकत को महिला ने मोबाइल में शूट कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें