फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रनवे पर उड़ान भर रहा प्लेन ट्रक से टकराया, दो की मौत, सामने आया खतरनाक वीडियो

Sat, 19 Nov 2022 08:23 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लीमा एयरपोर्ट पर लेटैम एयरलाइंस का एक यात्री विमान टेक ऑफ के लिए रनवे पर था। विमान उड़ान भरने ही वाला था कि सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
ट्रक से टक्कर के बाद प्लेन में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरू में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के लीमा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक विमान रनवे पर दमकल ट्रक से टकरा गया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और प्लेन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक में सवार दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई। गनीमत यह रही कि प्लेन में सवार 102 यात्री और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। इस खतरनाक घटना का भयावह कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लीमा एयरपोर्ट पर लेटैम एयरलाइंस का एक यात्री विमान टेक ऑफ के लिए रनवे पर था। विमान उड़ान भरने ही वाला था कि सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर उड़ानों को फिलहाल रोक दिया गया है और एयरबस A320neo के सभी यात्रियों व चालक दल की देखभाल की जा रही है।  टक्कर होते ही विमान में लगी आग 
वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक से टक्कर के बाद लेटैम एयरलाइंस के विमान में आग लग जाती है। हालांकि, यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। उधर, दमकल विभाग के जनरल कमांडर लुइस पोंस ने कहा है कि दो दमकलर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य घायल है। जिस समय यह हादसा हुआ, विमान और ट्रक दोनों ही तेज गति में थे।  राष्ट्रपति ने जताया शोक
विज्ञापन

पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो ने दो दमकलकर्मियों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में मृतकों के परिवारीजनों के प्रति संवेदना जाहिर की हैं। जानकारी के मुताबिक, लीमा एयरपोर्ट यह यह फ्लाइट जुलियाका शहर की ओर जाने वाली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें