उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू चार दिनों के वियतनाम दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने हनोई में वियतनाम के पूर्व राष्ट्रपति हो ची मिन्ह को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि दी है। इससे पहले शुक्रवार को भारत और वियतनाम ने राष्ट्रीय संप्रभुता एवं अंतरराष्ट्रीय विधियों के पालन के माध्यम से हिंद-प्रशांत क्षेत्र को शांतिपूर्ण एवं समृद्ध बनाने की महत्त्ता को दोहराया था।
उपराष्ट्रपति ने हनोई में भारत के दूतावास में आयोजित जयपुर फुट आर्टिफिशियल लिम्ब फिटमेंट कैंप में कहा कि जयपुर फुट एक शानदार पहल है, जो दिव्यांग लोगों को स्वतंत्रता और गतिशीलता की भावना और जीवन को पूरी तरह से जीने की क्षमता प्रदान करता है। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू की अपने वियतनामी समकक्ष से द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग के कई बिंदुओं पर हुई बातचीत में यह बात सामने आई।