फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेनेजुएला: राष्ट्रपति ने महिलाओं से छह बच्चे पैदा करने की अपील की

Thu, 05 Mar 2020 11:09 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, काराकस
विज्ञापन
Nicolas Maduro - फोटो : Twitter
विज्ञापन

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने एक अजीबोगरीब बयान देते हुए अपने देश की महिलाओं से कम से कम छह बच्चे पैदा करने की अपील की। बताया जा रहा है कि देश में हाल के वर्षों में आर्थिक संकट के चलते लाखों लोग विस्थापित हो गए जिसके चलते मादुरो ने देश को मजबूत बनाने के लिए यह अपील की।

विज्ञापन


मादुरो ने जन्म की विभिन्न पद्धतियों का प्रचार करने के लिए मंगलवार शाम को टेलीविजन पर प्रसारित कार्यक्रम में यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर आपको देश के लिए छह छोटे लड़के और लड़कियां पैदा करने का आशीर्वाद दें। जन्म दीजिए, फिर जन्म दीजिए, सभी महिलाओं के छह बच्चे होने चाहिए। देश की आबादी को बढ़ाएं।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति की इस टिप्पणी की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने आलोचना की है। इन लोगों का कहना है कि देश पहले ही भोजन, कपड़े और स्वास्थ्य देखभाल के संकट से जूझ रहा है। युवा लोगों के अधिकारों की रक्षा करने वाले एक समूह सीईसीओडीएपी के संस्थापक ऑस्कर मिस्ले ने कहा कि देश की जनसंख्या बढ़ाने के लिए महिलाओं को छह बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करना देश के राष्ट्रपति की और से गैरजिम्मेदाराना रवैया, वो भी ऐसे देश के लिए जो बच्चों को उनकी जिंदगी की गारंटी नहीं देता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें