फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: वैश्विक स्तर पर करीब 30 करोड़ छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

Thu, 05 Mar 2020 10:54 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रोम
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोनावायरस का असर अब छात्रों की पढ़ाई पर भी पढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते खतरे के डर से स्कूलों को बंद किया जा रहा है। वैश्विक स्तर पर करीब 30 करोड़ छात्रों को कई हफ्ते से घरों में ही रहना पड़ रहा है। इससे इनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन


इटली ने भी कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते देश के स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया है। पूरी दुनिया में अब तक कोरोनावायरस से 95 हजार से भी अधिक लोग संक्रमित हैं जबकि 3200 से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी है। यह वायरस करीब 70 देशों में फैल चुका है।



पिछले साल के अंत में चीन से फैले इस वायरस ने सबसे ज्यादा कहर चीन में ही बरपाया है। चीन में इस वायरस संक्रमण से सबसे अधिक मौत हुई हैं। चीन में इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उद्योगों को अस्थायी तौर पर जबकि स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। वायरस फैलने के बाद इटली के अलावा अन्य देशों ने भी असाधारण उपाय करने शुरू कर दिए हैं। यूनेस्को ने कहा कि 13 देशों ने स्कूलों को बंद कर दिया है और इससे करीब 29.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


यूनेस्को के प्रमुख ऑडरे अजुले ने कहा कि मुसीबत के समय अस्थायी तौर पर स्कूलों को बंद करना नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान के वैश्विक संकट और इससे शिक्षा में काफी व्यवधान आया है और यदि यह बरकरार रहता है तो यह शिक्षा के अधिकार के लिए खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें