फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venezuela: वेनेजुएला में ऐतिहासिक बदलाव, दो दशक बाद बड़ा फैसला; तेल उद्योग को निजीकरण-विदेशी निवेश के लिए खोला

Fri, 30 Jan 2026 07:37 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास

सार

Venezuela: वेनेजुएला की कार्यकारी राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगुज ने देश के तेल उद्योग के लिए एक बड़ा कानून मंजूर कर इसे हस्ताक्षर कर दिया है, जो लंबे समय तक सामाजिकवादी नीतियों के तहत राज्य के पूर्ण नियंत्रण में रहे तेल क्षेत्र को खोलेगा।
विज्ञापन
डेल्सी रोड्रिगेज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार वाले देश वेनेजुएला ने तेल उद्योग में सुधार के लिए ऐतिहासिक विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं। 3 जनवरी को सैन्य कार्रवाई के बाद  वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्त किया था। जिसके बाद वो अमेरिका की कैद में हैं। इधर, देश की कमान संभाल रही कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज देश के अंदर तेल उद्योग में बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन


दो दशकों के बाद सबसे बड़ा बदलाव
वेनेजुएला सरकार ने गुरुवार (29 जनवरी)  को देश के तेल क्षेत्र को निजीकरण के लिए खोलने की मंजूरी दे दी। यह कदम जो कि देश के अंदर दो दशकों के बाद सबसे बड़ा बदलाव है। ऐसा इसलिए क्योंकि राजनीतिक अस्थिरता और निवेश की कमी के चलते तेल उत्पादन पूरी तरह से गिर चुका था।

ऊर्जा उद्योग कानून में संशोधन को मंजूरी
गुरुवार को नेशनल असेंबली ने ऊर्जा उद्योग कानून में संशोधन को मंजूरी दी गई। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने तेल कर्मचारियों और सरकार के समर्थकों के एक बड़े समूह के सामने इस सुधार को कानून के रूप में हस्ताक्षरित कर दिया। इधर, जैसे ही विधेयक पारित हो रहा था, वित्त विभाग ने आधिकारिक तौर पर वेनेजुएला के तेल पर लगे प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में बड़ा कदम, रूस ने जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मॉस्को आने का दिया न्योता
विज्ञापन


अमेरिका ने दक्षिण अमेरिकी देश में काम करने की क्षमता का विस्तार किया, जो विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा एक दिन पहले बताई गई योजनाओं में पहला कदम था। गुरुवार को दोनों सरकारों के ये कदम वेनेजुएला में एक और बड़े भू-राजनीतिक और आर्थिक बदलाव का रास्ता साफ कर रहे हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें