फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pope Francis: पोप फ्रांसिस के हाथ में लगी गंभीर चोट, वेटिकन ने बताया ये कारण; बीते महीने भी हुआ था कुछ ऐसा

Thu, 16 Jan 2025 06:19 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी

सार

हाल के वर्षों में पोप की गतिशीलता में स्पष्ट रूप से गिरावट आई है। साल 2022 से वे घुटने के दर्द और बार-बार होने वाले साइटिका या तंत्रिका तंत्र संबंधी दर्द के चलते व्हीलचेयर पर निर्भर हैं। अब फ्रांसिस को अपने विमान में चढ़ने के लिए लिफ्ट का उपयोग करना पड़ता है।  
विज्ञापन
पोप फ्रांसिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोप फ्रांसिस बृहस्पतिवार को गिर पड़े, जिसकी वजह से उनके हाथ में चोट लग गई। वेटिकन की ओर से जारी बयान में पोप के घायल होने की जानकारी दी गई। डेढ़ महीने में यह दूसरी घटना है, जब पोप फ्रांसिस गिरकर चोटिल हुए हैं। इससे पहले 7 दिसंबर को पोप गिर पड़े, जिसके चलते उन्हें ठुड्डी में चोट पहुंची थी।उन्होंने बताया कि पोप फ्रांसिस गुरुवार को गिर गए जिससे उनकी बांह पर चोट लग गई। हालांकि फ्रांसिस का हाथ नहीं टूटा है लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें स्लिंग पहनाया गया है।

विज्ञापन

बीते महीने ठोड़ी में लगी थी चोट 
इससे पहले हाल ही में सेंट पीटर्स बेसिलिका में 21 नए कैथोलिक कार्डिनलों को पदभार सौंपने के मौके पर आयोजित समारोह में ठोड़ी में लगी चोट के साथ देखा गया था। जिसको लेकर बताया गया था कि गिरने के कारण उन्हें यह चोट लग गई थी। अब एक बार फिर उनको लेकर ऐसी खबर सामने आई है। 

 प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रांसिस से किए गए थे सम्मानित
बीते शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पोप फ्रांसिस को प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रांसिस सम्मान से सम्मानित किया था। इसको लेकर बाइडन ने कहा कि पोप विश्वास आशा और प्रेम की एक प्रकाश हैं जो पूरी दुनिया में चमकती है। बता दें कि ये उपाधि राष्ट्रपति द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। 
विज्ञापन


अपना पद छोड़ सकते हैं पोप फ्रांसिस
पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI ने साल 2013 में अपने गिरते शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते पोप का पद छोड़ दिया था। जिसके बाद फ्रांसिस  को पोप बनाया गया था। अब ऐसा माना जा रहा है कि पोप फ्रांसिस भी उनकी राह पर चलते हुए पद छोड़ सकते हैं। हाल के वर्षों में पोप की गतिशीलता में स्पष्ट रूप से गिरावट आई है। साल 2022 से वे घुटने के दर्द और बार-बार होने वाले साइटिका या तंत्रिका तंत्र संबंधी दर्द के चलते व्हीलचेयर पर निर्भर हैं। अब फ्रांसिस को अपने विमान में चढ़ने के लिए लिफ्ट का उपयोग करना पड़ता है।  

वेटिकन ने पोप के स्वास्थ्य के लिए उठाए गए किसी भी एहतियाती कदम, जैसे कि स्थानीय अस्पतालों के साथ किए गए संभावित प्रबंधों के बारे में कोई विवरण नहीं दिया है। साल 2023 की शुरुआत में फ्रांसिस की अफ्रीका यात्रा के दौरान, एक पूरी तरह से सुसज्जित आधुनिक एम्बुलेंस हर जगह पोप के साथ चलती थी ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें