फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: 2028 में कौन होगा राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार? जेडी वेंस और मार्को रुबियो पर ट्रंप ने क्या कहा

Tue, 12 May 2026 09:48 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, वाशिंगटन।

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2028 चुनाव को लेकर उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को संभावित जोड़ी बताया। एक रात्रिभोज में उन्होंने रिपब्लिकन नेताओं से पूछा कि कौन किसे पसंद करता है और तालियों के जरिए प्रतिक्रिया ली। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : रॉयटर्स/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2028 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपने दो सहयोगियों उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को एक संभावित जोड़ी के रूप में पेश करने की कोशिश की। रोज गार्डन में कानून प्रवर्तन अधिकारियों के लिए आयोजित रात्रिभोज के दौरान ट्रंप ने कहा, क्या यह जेडी होंगे? क्या कोई और होगा? मुझे नहीं पता।
विज्ञापन


रिपब्लिकन नेताओं से ली प्रतिक्रिया
इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से सवाल पूछा और उनकी प्रतिक्रिया ली। उन्होंने पूछा, कौन जेडी वेंस को पसंद करता है? और कौन मार्को रुबियो को पसंद करता है?, जिस पर लोगों ने तालियों के साथ अपनी पसंद जताई।

'सपने जैसी है वेंस और रूबियो की जोड़ी'
ट्रंप ने कहा कि यह एक अच्छी जोड़ी लगती है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसका मतलब किसी को उनका आधिकारिक समर्थन नहीं है। उन्होंने कहा, यह एक सपने जैसी जोड़ी (ड्रीम टीम) लगती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं किसी को समर्थन दे रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि यह राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए एक संभावित जोड़ी हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा- टैरिफ की धमकी से माने देश, प्रवासियों को लेने को हुए तैयार
विज्ञापन


जेडी वेंस ओहायो से पहले कार्यकाल के सीनेटर रहे हैं और 2024 चुनाव में ट्रंप के साथ उप राष्ट्रपति उम्मीदवार बने थे। वहीं, मार्को रुबियो 2016 में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हुए थे। लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के प्राथमिक चुनाव में ट्रंप से हारने के बाद वह दौड़ से बाहर हो गए थे। बाद में 2025 में वह विदेश मंत्री बने।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें