अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने शुक्रवार को डेनमार्क पर आरोप लगाया कि वह ग्रीन की सुरक्षा में 'कम निवेश' कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर डेनमार्क को अपना दृष्टिकोण बदलना चाहिए। वेंस का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेने की बात कह रहे हैं।
तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति
वेंस अपनी पत्नी और अमेरिका के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शुक्रवार को ग्रीनलैंड में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर पहुंचे। पहले यह दौरा तीन दिवसीय था, लेकिन ग्रीनलैंड औ डेनमार्क के लोगों की नाराजगी के बाद इसे छोटा कर दिया गया, क्योंकि उनकी सहमति के बिना यात्रा कार्यक्रम तैयार किया गया था। सैन्य अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद वेंस ने वहां तैनात अमेरिकी सैनिकों को संबोधित किया। उन्होंने अपनी पत्नी और सैनिकों के साथ दोपहर का भोजन किया और कहा कि राष्ट्रपि डोनाल्ड ट्रंप की सरकार आर्कटिक की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है।
ये भी पढ़ें: यूनुस ने जल प्रबंधन के लिए चीन से मांगा 50 साल का मास्टर प्लान, समुद्री सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश