एक पुलिसकर्मी ने पुष्टि की कि हुसैन जिला जेल में सजा काट रहे थे और दो फरवरी को उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा, वह पहले बिल्कुल स्वस्थ थे। हमें पता चला है कि जेल अस्पताल में अंतिम चरण के लीवर कैंसर से उनकी मौत हो गई।
चीन के शिनजियांग की एक जेल में सजा काट रहे उइगर मुस्लिम उपदेशक उमर हुसैन की मौत की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्लिम उपदेशक की फरवरी में जेल में लिवर कैंसर से मौत हो गई। वह शिनजियांग की एक जेल में पांच साल की सजा काट रहे थे। उमर हुसैन को मक्का की तीर्थ यात्रा करने के लिए 2017 में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
2015 में मक्का की यात्रा करने के लिए पकड़ा था
रिपोर्ट के अनुसार, उमर हुसैन की उम्र करीब 55 वर्ष थी। चीन के दूसरे सबसे बड़े शहर कोरला (चीनी भाषा में कुएर्ले) स्थित करायुलघुन मस्जिद में हाटिप (उपदेशक) थे। चीन का सबसे बड़ा शहर शिनजियांग है। 2015 में पवित्र शहर मक्का की यात्रा करने के लिए इस्लामी पादरियों और अन्य प्रमुख उइगरों पर व्यापक कार्रवाई के साथ चीनी अधिकारियों ने उन्हें सितंबर 2017 में गिरफ्तार किया था।
हुसैन के एक भाई की भी जेल में हुई थी मौत
साथ ही चीनी अधिकारियों ने 2017 में हुसैन के तीन भाइयों को भी हिरासत में लिया था, जिनमें से एक धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए 12 साल की सजा काट रहा था और उसकी भी जेल में मृत्यु हो गई। शिनजियांग जेल ले जाए जाने से पहले हुसैन स्वस्थ थे। झिंजियांग में अधिकारियों ने कथित तौर पर धार्मिक अतिवाद और आतंकवाद को रोकने के लिए लगभग 18 लाख उइगर और अन्य मुसलमानों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
दो वर्षो में कई कैदियों की मौत
शिनजियांग की एक जेल से भागा एक उइगर कैदी महमुत मोयदुन ने बताया कि डिटेंशन सेंटरों में रह रहे उइगरों की हालात खराब है। पिछले दो वर्षो में उपदेशक हुसैन सहित कई कैदियों की मौत हो गई। एक कोरला निवासी ने कहा कि कैदियों का खराब भोजन दिया जाता है। कठोर काम कराया जाता है। पूछताछ के लिए लाया है और लंबा कैद में रखा जाता है जिससे जेलों में बंद कैदियों का स्वास्थ्य बिगड़ गया था, उनकी हालात खराब है।
पुलिस अधिकारी ने हुसैन की मौत की पुष्टि की
एक पुलिसकर्मी ने पुष्टि की कि हुसैन जिला जेल में सजा काट रहे थे और दो फरवरी को उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा, वह पहले बिल्कुल स्वस्थ थे। हमें पता चला है कि जेल अस्पताल में अंतिम चरण के लीवर कैंसर से उनकी मौत हो गई।