फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उइगर प्रवासियों ने अमेरिका में किया चीन विरोधी प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2020 02:15 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/न्यूयॉर्क
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में रह रहे उइगर प्रवासियों ने चीन के शिनजियांग में अल्पसंख्यकों के जातीय सफाए के विरोध में बीजिंग के खिलाफ और सख्त कार्रवाई का आग्रह अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र से किया। इस दौरान वाशिंगटन स्थित अमेरिकी विदेश मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन भी किया गया।

विज्ञापन


दरअसल, 29 अगस्त को चेन क्वैंगो के तिब्बत से पूर्वी तुर्किस्तान में स्थानांतरण की चौथी वर्षगांठ पर ये प्रदर्शन किए गए। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी प्रमुख रहे चेन को एकाग्रता शिविरों और जेलों के निर्माण के पीछे का मास्टरमाइंड माना जाता है।


यह जानकारी वाशिंगटन स्थित उइगर संगठन ईस्ट तुर्किस्तान राष्ट्रीय जागरूकता आंदोलन के संस्थापक सलीह हुदैयार ने दी। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि अमेरिकी सरकार और यूएन दोनों अत्याचारों को नरसंहार के रूप में मान्यता दें और विश्व समुदाय तथा कई देशों में सरकारों को अपनी चुप्पी तोड़ने के लिए कहें ताकि वे भी चीन के खिलाफ खड़े हों।
विज्ञापन


बता दें कि गत माह, अमेरिका ने शिनजियांग में मानवाधिकारों के हनन को लेकर चेन क्वैंगो और दो अन्य चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए थे।

चीन ने खारिज की शिनजियांग व हांगकांग मामलों में यूरोपीय चिंताएं
यूरोपीय देशों द्वारा हांगकांग व शिनजियांग में मानवाधिकार हनन को लेकर चीन पर लगाए जा रहे आरोपों को चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने खारिज किया और चीनी मामलों में दखल न करने को लेकर चेतावनी दी।

यूरोपीय देशों के दौरे पर गए वांग यी ने दोहराया कि शिनजियांग में सभी रीएजुकेशन केंद्रों में भेजे गए लोगों को रिहा कर दिया गया है और इन्हें रोजगार दे दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें