यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल ने गुरुवार को अपने एआई टास्क फोर्स के लॉन्च की घोषणा की। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यूएस और भारतीय नेतृत्व को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण कदम है। व्यापार निकाय इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में काम करने वाली अग्रणी वैश्विक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। एआई-टीएफ एआई अवधारणाओं और सिद्धांतों को आगे बढ़ाएगा। एआई विकास, व्यावसायीकरण और प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देगा।
एआई-टीएफ एक गेम चेंजर है
यूएसआईबीसी अध्यक्ष अतुल केशप ने कहा कि एआई-टीएफ चैंबर ऑफ कॉमर्स के एआई सिद्धांतों और एआई पर ओईसीडी की सिफारिशों के समर्थन पर आधारित है। एआई-टीएफ एक गेम चेंजर है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तेजी से विकस हो रहा है। हम एआई की विशाल क्षमता का इस्तेमाल करना चाहते हैं। अमेरिका और भारत दोनों अर्थव्यवस्थाओं और हमारे नागरिक-नेतृत्व वाले समाज में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। यूएसआईबीसी एआई के विकास को लेकर उत्साहित है।
परिवर्तनकारी तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम
नैस्डैक के कार्यकारी उपाध्यक्ष एड नाइट ने कहा कि यूएसआईबीसी के एआई-टीएफ का निर्माण हमारे समय की सबसे नई और परिवर्तनकारी तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। टास्कफोर्स एआई अपनाने के लिए एक सैद्धांतिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करेगी। यूएस नेशनल साइंस फाउंडेशन के निदेशक डॉ. सेथुरमन पंचनाथन ने कहा कि सुरक्षित, संरक्षित और भरोसेमंद एआई उद्यम भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एआई अविश्वसनीय गति से आगे बढ़ रहा है।
भारतीय बजट की तारीफ भी कर चुके हैं केशप
इससे पहले, एक साक्षात्कार में केशप ने कहा था कि आज दो लोकतंत्र पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। केशप ने भारत में पेश बजट की तारीफ की थी। साथ ही उन्होंने 10 मिलियन छतों पर सौर पैनल स्थापित करने वाले महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर प्रसन्नता जाहिर की थी। 10 मिलियन छतों पर सोलर पैनल बिजली जनरेटर का लक्ष्य बहुत शानदार है। यह असल में आश्चर्यजनक है। भारत ने पिछले 10 वर्षों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। जल जीवन मिशन भी सरकार की अच्छी पहल है। मुझे याद है कि जब मैं छोटा था तो पाइप से पानी पीना मेरा सपना हुआ करता था।