अश्वेत परिवारों में खाद्य असुरक्षा की दर सबसे अधिक 23.3% है। इसके बाद लैटिन अमेरिकी आबादी में यह दर 21.9% है। श्वेत परिवारों की तुलना में ये दरें दोगुनी हैं, क्योंकि 9.9% श्वेत परिवार खाद्यान्न के मामले में असुरक्षित हैं।
अमेरिका में सात परिवारों में से एक को खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। आबादी के लिहाज से 4.74 करोड़ अमेरिकी नागरिक इस दायरे में आते हैं। इनमें 1.38 करोड़ बच्चे शामिल हैं। यह चाैकाने वाला खुलासा अमेरिका के कृषि विभाग (यूएसडीए) की 2023 की ‘संयुक्त राज्य अमेरिका में घरेलू खाद्य सुरक्षा’ रिपोर्ट में किया गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, 5.1% अमेरिकी परिवारों (20 में से 1) ने बहुत कम खाद्य सुरक्षा का अनुभव किया, जो खाद्य असुरक्षा का एक और अधिक गंभीर रूप है, जहां परिवार नियमित रूप से भोजन छोड़ने या कम खाने की बात स्वीकारते हैं क्योंकि वे ज्यादा भोजन खरीद नहीं सकते। अमेरिकी कृषि विभाग खाद्य सुरक्षा को इस तरह से परिभाषित करता है कि एक सक्रिय और स्वस्थ जीवन जीने के लिए हर समय हर व्यक्ति की पर्याप्त मात्रा में भोजन तक पहुंच होनी चाहिए। इस लिहाज से अमेरिका की खाद्य असुरक्षा से प्रभावित आबादी की या तो भोजन तक पहुंच नहीं है या उनके पास पर्याप्त भोजन खरीदने की क्षमता ही नहीं है।
अश्वेतों की दर सबसे अधिक
अश्वेत परिवारों में खाद्य असुरक्षा की दर सबसे अधिक 23.3% है। इसके बाद लैटिन अमेरिकी आबादी में यह दर 21.9% है। श्वेत परिवारों की तुलना में ये दरें दोगुनी हैं, क्योंकि 9.9% श्वेत परिवार खाद्यान्न के मामले में असुरक्षित हैं।
विज्ञापन
लाखों मध्यवर्गीय एक वेतन चूकने से हो जाते हैं गरीब
आर्थिक वकालत समूह प्रॉसपेरिटी नाउ के अनुसार कई अमेरिकी परिवार वित्तीय असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। लाखों मध्यवर्गीय अमेरिकी लोग केवल एक वेतन चूकने पर गरीब हो जाते हैं। इनमें से 10 में से 4 के पास आय में अचानक व्यवधान से निपटने के लिए पर्याप्त धन नहीं होता है। यानी करीब 40 फीसदी अमेरिकी गरीबी से सिर्फ एक वेतन दूर हैं। सीबीएस न्यूज ने 2019 में यह हकीकत उजागर की थी जो कमोवेश अभी भी कायम है।