फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: आलोचना के बाद एलन मस्क का एक्शन, कांग्रेस के डेमोक्रेट्स को यूएसएआईडी भवन में प्रवेश से रोका

Tue, 04 Feb 2025 02:47 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन के बाद, एलन मस्क ने यूएसएआईडी को बंद करने का आदेश दिया। इसके चलते एजेंसी के कर्मचारियों को वाशिंगटन स्थित मुख्यालय से बाहर जाने का निर्देश दिया गया। वहीं अधिकारियों ने एजनसी की लॉबी को पुलिस टेप से बंद कर दिया। 
विज्ञापन
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को कांग्रेस के डेमोक्रेट्स को यूएसएआईडी (अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी) के मुख्यालय में प्रवेश से रोक दिया गया। संघीय सुरक्षा अधिकारियों ने दरवाजे बंद कर दिए, जिससे सांसदों को एजेंसी की सार्वजनिक लॉबी तक भी नहीं जाने दिया गया। बता दें कि यह कदम तब उठाया गया जब डेमोक्रेट्स ने एलन मस्क और उनके DOGE टास्क फोर्स के सदस्यों पर आरोप लगाया कि उन्होंने आधिकारिक सरकारी एजेंसी के रूप में कार्य किए बिना आंतरिक सरकारी प्रणालियों तक पहुंच हासिल करने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन


एलन मस्क ने दिया था आदेश
मामले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन के बाद, एलन मस्क ने यूएसएआईडी (अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी) को बंद करने का आदेश दिया। इसके चलते एजेंसी के कर्मचारियों को वाशिंगटन स्थित मुख्यालय से बाहर जाने का निर्देश दिया गया और अधिकारियों ने एजनसी की लॉबी को पुलिस टेप से बंद कर दिया। 

यूएसएआईडी के कर्मचारियों ने दी जानकारी
साथ ही यूएसएआईडी के कर्मचारियों ने बताया कि 600 से अधिक कर्मचारियों को रात भर के लिए सिस्टम से बाहर कर दिया गया। जो लोग सिस्टम में थे, उन्हें एक ईमेल भेजा गया, जिसमें कहा गया कि एजेंसी नेतृत्व के निर्देश पर मुख्यालय सोमवार को बंद रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को, एजेंसी की वेबसाइट भी बिना किसी स्पष्टीकरण के गायब हो गई।

एक नजर पूरी घटना पर

विज्ञापन

गौरतलब है कि यह घटना ट्रंप प्रशासन में एलन मस्क और उनकी टीम द्वारा किए जा रहे बड़े बदलावों का हिस्सा है। ट्रंप ने दुनिया भर में विदेशी सहायता पर रोक लगाते हुए कई अमेरिकी और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों को बंद करने का आदेश दिया। इस फैसले से हजारों कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं और कई सहायता परियोजनाओं में संकट पैदा हो गया है।

इसके कारण, अमेरिकी और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों को कई बड़े कार्यक्रम बंद करने पड़े हैं, जिससे छंटनी, छुट्टियां और वित्तीय संकट पैदा हो गया है। कई लोग अब चिंतित हैं कि अगर भविष्य में फंडिंग फिर से शुरू होती है, तो भी ये मदद फिर से शुरू नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें