फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: व्हाइट हाउस के नजदीक बैरीकेड से टकराया ट्रक, अफरा-तफरी का माहौल, खाली कराया गया होटल

Tue, 23 May 2023 10:13 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं और एहतियातन नजदीकी होटल को खाली करा लिया गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बातें हो रही हैं। पुलिस की तरफ से अभी ज्यादा जानकारी इस मामले में नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
व्हाइट हाउस, अमेरिका - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के नजदीक एक ट्रक, व्हाइट हाउस की सुरक्षा में लगे बैरीकेड से टकरा गया है। जिसकी वजह से वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं और एहतियातन नजदीकी होटल को खाली करा लिया गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बातें हो रही हैं। पुलिस की तरफ से अभी ज्यादा जानकारी इस मामले में नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


होटल खाली कराए गए
अमेरिका की सीक्रेट सर्विस ने भी घटना की पुष्टि की है। जो ट्रक, सुरक्षा बैरिकेड से टकराया, उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सीक्रेट सर्विस के जवान हादसे की जांच कर रहे हैं। वहीं व्हाइट हाउस के आसपास की सड़कें एहतियातन बंद कर दी गई हैं। व्हाइट हाउस के आसपास के कई होटल, जिनमें हे एडम्स होटल भी शामिल है, उन्हें खाली करा लिया गया है। कई लोगों ने घटना को लेकर ट्वीट किया है। 

घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। जहां लेफेटे स्कवायर के स्ट्रीट नंबर 16 पर यह घटना घटी। फिलहाल घटना की जांच चल रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि यह एक हादसा ही था या फिर इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। 
विज्ञापन


दुर्घटना पर व्हाइट हाउस का बयान
इस घटना पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जीन पियरे ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन राहत महसूस कर रहे हैं कि यू-हॉल दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बाइडन ने त्वरित कार्रवाई के लिए सुरक्षा अधिकारियों का आभार जताया है। पियरे ने कहा कि घटना को लेकर राष्ट्रपति बाइडन को सीक्रेट सर्विस और पार्क पुलिस ने जानकारी दी।  

वहीं, यूएस सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथोनी गुग्लीलमी ने कहा कि व्हाइट हाउस के पास लाफायेट स्क्वायर पर सुरक्षा बैरियर को टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक को हिरासत में लिया गया। एंथोनी के अनुसार, ट्रक के चालक की पहचान सेंट लुइस उपनगर के रहने वाले 19 वर्षीय साई वार्षिठ कंडुला (Sai Varshith Kandula) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, चालक ने जानबूझकर यू-हॉल ट्रक को व्हाइट हाउस के सामने पार्क में एक सुरक्षा बैरियर से टकरा दिया। यूएस सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें