फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध: 'नाटो में शामिल होना है तो डोनबास छोड़ना होगा?' अमेरिका के सुझाव से जेलेंस्की हैरान

Sun, 15 Nov 2026 01:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम की कोशिशें जारी हैं और अमेरिका के प्रतिनिधि दोनों नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि अमेरिका ने नाटो में शामिल होने के बदले डोनबास छोड़ने की पेशकश की है। 
विज्ञापन
रूस यूक्रेन युद्ध - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने यूक्रेन को नाटो में शामिल करने के बदले डोनबास का इलाका रूस को सौंपने का सुझाव दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को जारी अपने बयान में इस बात की जानकारी दी। जेलेंस्की ने कहा कि इस बातचीत से संकेत मिलता है कि पश्चिमी सैन्य गठबंधन नाटो में यूक्रेन की सदस्यता का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। ठंड का मौसम शुरू होने से पहले रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। 
विज्ञापन


जेलेंस्की ने बताया, अमेरिका ने क्या सुझाव दिया?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ ने गुरुवार को पुतिन और जेलेंस्की से अलग-अलग मुलाकात की थी। इससे पहले अबू धाबी में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ दो दिनों तक बातचीत हुई थी, लेकिन इसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। जेलेंस्की ने बताया, 'अमेरिकियों ने एक सवाल उठाया- अगर यूक्रेन, नाटो में शामिल हो जाता है, तो क्या वह डोनबास से पीछे हट जाएगा? पहली बार यह मुद्दा उठाया गया है।'

जेलेंस्की ने कहा, 'यूक्रेन को इस तरह की रक्षा सहायता देने, हमारी सेना और हमारी रक्षा क्षमता को देखने के बाद पश्चिमी देश यूक्रेन को यूं ही नहीं जाने दे सकते।' जेलेंस्की के मुताबिक, इस बातचीत से साफ है कि यूक्रेन के लिए नाटो की सदस्यता का मुद्दा एक बार फिर एजेंडे में आ गया है।
विज्ञापन


नाटो में शामिल होना चाहता है यूक्रेन
यूक्रेन लंबे समय से नाटो में शामिल होने की कोशिश कर रहा है, जबकि रूस इसे अपनी सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में देखता है और इस मुद्दे को अपनी रेड लाइन बता चुका है। हालांकि, नाटो और अमेरिका ने जेलेंस्की के इस दावे पर अभी तक सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'हम इस युद्ध को खत्म करने का रास्ता निकालने के लिए लगातार कोशिश करते रहेंगे। संवेदनशील बातचीत के लिए जरूरी गोपनीयता बनाए रखना भी हमारी प्राथमिकता है।' उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान कई नए विचार सामने आए हैं, जिन पर विचार किया जा रहा है।

इस सप्ताह हुई बैठकों में यह सहमति बनी कि युद्ध खत्म करने के लिए होने वाली भविष्य की बातचीत में यूरोपीय देश भी शामिल होंगे। शुक्रवार को डबलिन में यूरोप ने पांच देशों- फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन और पोलैंड को बातचीत के लिए अपने प्रतिनिधि भेजने के लिए चुना।

रूस के हमले जारी, जेलेंस्की ने दी चेतावनी
इस बीच रूस ने शनिवार को भी यूक्रेन पर हमले जारी रखे। पूर्वी शहर पावलोह्राद और जापोरिज्जिया के पास एक गांव में रूसी हमलों में कई लोगों की मौत हुई। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन, पश्चिमी देशों के साथ सुरक्षा गारंटी को लेकर बातचीत कर रहा है। किसी भी समझौते को स्वीकार करने या न करने का अंतिम फैसला यूक्रेन के लोग ही करेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन, रूस की सेना के कब्जे वाले किसी भी इलाके को रूसी क्षेत्र के रूप में मान्यता नहीं देगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें