फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: वॉशिंगटन में अंधाधुंध गोलीबारी में सात घायल; लेकवुड शहर के पार्क में वारदात, तीन लोगों की हालत नाजुक

Thu, 29 May 2025 07:09 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Firing In Washington: अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के लेकवुड में गोलीबारी की वारदात में सात लोग घायल हो गए हैं, इसमें तीन की हालत गंभीर हैं। ये वारदात हैरी टॉड पार्क में हुई है। हालांकि इस वारदात में शामिल हमलावर कौन था, इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
अमेरिका में सात लोगों को गोली मारी गई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के लेकवुड शहर में बुधवार शाम को एक पार्क में गोलीबारी हो गई जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना टैकोमा शहर के पास मौजूद हैरी टॉड पार्क में हुई, जहां शाम करीब आठ बजे गोलीबारी की खबर मिली। मामले में पुलिस अधिकारी चार्ल्स पोर्शे ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बहुत ही अफरा-तफरी वाला माहौल था।
विज्ञापन


वारदात में अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, घटना के बाद पांच घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि दो लोग खुद अस्पताल चले गए। वहीं एक स्थानीय समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, तीन घायलों की हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस को अभी यह पता नहीं चला है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे और क्या पीड़ितों को जानबूझकर निशाना बनाया गया था या नहीं। फिलहाल इस वारदात में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें - ट्रंप प्रशासन छोड़ेंगे एलन मस्क: अमेरिका में चार महीने में क्या बदला, कितने वादे निभाए-कौन से तोड़े? जानें
विज्ञापन


वारदात के दौरान पार्क में मौजूद थे 100 से ज्यादा लोग
पुलिस के अनुसार, घटना के समय पार्क में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। यह पार्क अमेरिकन लेक के किनारे स्थित है और स्थानीय लोग गर्मी की शुरुआत के मौसम में यहां घूमने और सैर-सपाटे के लिए आते हैं। पुलिस अधिकारी पोर्शे ने बताया कि, 'पिछले कुछ दिनों बाद यहां धूप निकली थी और लोग मौसम का आनंद लेने के लिए बाहर आ रहे थे। लेकिन फिर ऐसी दुखद घटना हुई है, जिसमें सात लोग गोली लगने से घायल हैं। यह बहुत ही दर्दनाक और अफसोसजनक है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Israel: वेस्ट बैंक में यहूदी कॉलोनियां बसा रहा इस्राइल, गाजा के 70 प्रतिशत हिस्से पर भी कब्जा

फिलाडेल्फिया में मेमोरियल डे पर भी हुई गोलीबारी
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में मेमोरियल डे पर भी एक पार्क में गोलीबारी हुई थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और नौ लोग घायल हो गए थे। पुलिस जांच जारी है और लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी के पास घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को तुरंत बताए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें