फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: स्कूल में गोलीबारी पर बोलते-बोलते मजाक कर फंसे अमेरिकी राष्ट्रपति, जमकर हो रही आलोचना

Tue, 28 Mar 2023 09:35 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

जो बाइडन के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कई लोग जो बाइडन की आलोचना कर रहे हैं। बता दें कि नैशविले के स्कूल में हुई गोलीबारी में तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : Twitter : @POTUS/Video Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपने एक बयान को लेकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल अमेरिका के नैशविले में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई है। इसे लेकर राष्ट्रपति बाइडन ने बयान जारी कर घटना पर दुख जताया। हालांकि बयान जारी करने से पहले राष्ट्रपति कुछ ऐसा कर गए, जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है। 

विज्ञापन


मजाक कर फंसे बाइडन
नैशविले स्कूल में गोलीबारी की घटना पर बोलने से पहले जो बाइडन अचानक से मजाक करने लगे और उन्होंने कहा कि 'मेरा नाम जो बाइडन है, मैं डॉ. जिल बाइडन का पति हूं। मैं जेनी की चॉकलेट चिप्स वाली आइसक्रीम खाता हूं। मुझे लगा यहां आइसक्रीम मिलेगी, इसलिए मैं यहां आया। खैर मेरे पास पूरा रेफ्रिजरेटर भरकर आइसक्रीम है। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं।' इतने संवेदनशील मौके पर जब गोलीबारी में कई माता-पिता ने अपने बच्चों को खो दिया है और जब अमेरिका के स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में जो बाइडन का ऐसे मौके पर मजाक करना कई लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। 

ये भी पढ़ें- US: भारतीय मूल की महिला को बड़ी जिम्मेदारी, अमेरिकी राज्य कनेक्टिकट में सहायक पुलिस प्रमुख का कार्यभार संभाला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्कूल में हुई गोलीबारी में छह की मौत
जो बाइडन के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कई लोग जो बाइडन की आलोचना कर रहे हैं। बता दें कि अमेरिका के टेनेसी प्रांत के नैशविले में सोमवार को एक स्कूल में हुई गोलीबारी में तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई है। गोली एक 28 वर्षीय महिला द्वारा की गई है। गोलीबारी की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। गोलीबारी में तीन बच्चों और स्कूल के तीन स्टाफ की मौत हो गई। वहीं पुलिस की कार्रवाई में आरोपी महिला की भी मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें