फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: कोरोना की उत्पत्ति को लेकर खुफिया रिपोर्ट सार्वजनिक करेगा अमेरिका, चीन से बढ़ सकती है खटास!

Tue, 21 Mar 2023 11:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

जो बाइडन ने कहा कि 2021 में सत्ता में आने के बाद से ही उन्होंने खुफिया विभाग को जांच में सभी तरह की मदद करने के निर्देश दिए थे। राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाए बिना दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जाएगा। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की शुरुआत कहां से और कैसे हुई, इसे लेकर अमेरिका खुफिया जानकारी को सार्वजनिक करने की तैयारी कर रहा है। दरअसल राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना की जानकारी को सार्वजनिक करने के बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। जिसके बाद जल्द ही कोरोना की उत्पत्ति से संबंधित खुफिया जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी। बता दें कि अमेरिका को आशंका है कि कोरोना की शुरुात चीन की वुहान की लैब से हुई। हालांकि चीन द्वारा इससे इनकार किया जाता रहा है। 

विज्ञापन


खुफिया रिपोर्ट सार्वजनिक करेगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा कि हमें कोरोना की उत्पति की गहराई में जाने की जरूरत है, जिसमें वुहान के इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से संबंध शामिल है। इस विधेयक के लागू होने के बाद सरकार इसे लेकर ज्यादा से ज्यादा जानकारी साझा  करेगी। जो बाइडन ने कहा कि 2021 में सत्ता में आने के बाद से ही उन्होंने खुफिया विभाग को जांच में सभी तरह की मदद करने के निर्देश दिए थे। राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाए बिना दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- Amritpal Case: सैन फ्रांसिस्को में भारतीय कॉन्स्युलेट पर हमले की अमेरिका ने की निंदा, कहा- ये अस्वीकार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से दुनियाभर में हुई 70 लाख मौतें
बता दें कि अमेरिकी कांग्रेस ने मार्च महीने में एक बिल को पास करके राष्ट्रपति के पास भेजा था, जिस पर अब बाइडन ने हस्ताक्षर करके कोरोना को लेकर खुफिया दस्तावेजों के सार्वजनिक होने का रास्ता साफ कर दिया है। कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में करीब 70 लाख लोगों की मौत हुई है। इनमें से 10 लाख से ज्यादा अमेरिका में मौतें हुई हैं। वहीं अमेरिका द्वारा खुफिया रिपोर्ट सार्वजनिक करने से चीन के साथ उसके संबंध और बिगड़ सकते हैं। बता दें कि चीन  कोरोना की उत्पत्ति वुहान लैब से होने से इनकार करता रहा है। ऐसे में अमेरिका के ताजा कदम से उसके चीन के साथ संबंधों में और खटास आ सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें