फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: पहली बहस के बाद ट्रंप ने बाइडन पर बनाई बढ़त, डेमोक्रेट पार्टी में उठी उम्मीदवार बदलने की मांग

Thu, 04 Jul 2024 08:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

बाइडन के खराब प्रदर्शन के बाद डेमोक्रेट पार्टी में ही उन्हें राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटाने की मांग उठने लगी है। पहले भी ये चर्चा थी, लेकिन बहस के बाद इसे लेकर स्वर तेज होने लगे हैं।
विज्ञापन
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सप्ताह हुई बहस के बाद राष्ट्रपति पद की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन पर छह अंकों की बढ़त बना ली है। मीडिया के नए पोल में यह खुलासा हुआ है। गौरतलब है कि पहली बहस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडन पर भारी पड़े थे, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हुई। पोल के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप को 48 प्रतिशत और जो बाइडन को 42 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया। 
विज्ञापन


बाइडन की उम्मीदवारी के खिलाफ उठे सवाल
गौरतलब है कि बीती फरवरी में भी ऐसा ही एक पोल हुआ था, जिसमें ट्रंप को बाइडन पर महज 2 अंकों की बढ़त मिली हुई थी। अब छह अंकों की बढ़त मिलने के पीछे ट्रंप के पहली बहस में असरदार प्रदर्शन को वजह माना जा रहा है। बाइडन के खराब प्रदर्शन के बाद डेमोक्रेट पार्टी में ही उन्हें राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटाने की मांग उठने लगी है। पहले भी ये चर्चा थी, लेकिन बहस के बाद इसे लेकर स्वर तेज होने लगे हैं। हालांकि बाइडन ने पीछे हटने से साफ इनकार कर दिया है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 76 प्रतिशत डेमोक्रेट समर्थकों का मानना है कि 81 वर्षीय बाइडन फिर से राष्ट्रपति चुने जाने के लिए काफी उम्रदराज हैं। 

पोल में दोनों उम्मीदवारों को बदलने को भी मिला समर्थन
ऐसा दावा किया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी बाइडन की उम्मीदवारी पर सवाल उठाए हैं, लेकिन सार्वजनिक तौर पर उन्होंने बाइडन का समर्थन किया है। यही वजह है कि डेमोक्रेट्स समर्थकों ने कमला हैरिस पर भी निशाना साधा। पोल के अनुसार, 47 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि रिपबल्किन और डेमोक्रेट दोनों ही पार्टियां अपने-अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को बदल दें। वहीं 53 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें दोनों ही उम्मीदवारों को लेकर कोई उत्साह नहीं है। पोल में एक रोचक बात सामने आई, जिसमें बताया गया कि अगर तीसरी पार्टी के उम्मीदवार की राष्ट्रपति पद की रेस में एंट्री होती है तो उस स्थिति में ट्रंप की बढ़त छह फीसदी गिर जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें