फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: राष्ट्रपति चुनाव की डिबेट के बाद बढ़ी विवेक रामास्वामी की लोकप्रियता, जमकर बरसा चंदे का पैसा

Fri, 25 Aug 2023 01:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, पहली डिबेट के बाद रिपब्लिकन उम्मीदवारों में रामास्वामी के बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। उनके बाद निक्की हेली के बारे में लोग जानना चाहते थे। 
विज्ञापन
विवेक रामास्वामी - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अमेरिका के अगले राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी के लिए रिपब्लिकन पार्टी की पहली डिबेट हुई। इस डिबेट के बाद भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। रिपब्लिकन पार्टी की इस डिबेट में रामास्वामी छा गए और डिबेट के बाद उन्हें मिले चंदे में भी जबरदस्त उछाल आया है। बता दें कि विवेक रामास्वामी ने बुधवार को डिबेट के बाद करीब 4,50,000 डॉलर चंदे की उगाही की। 
विज्ञापन


रामास्वामी की लोकप्रियता में आया उछाल
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, पहली डिबेट में डोनाल्ड ट्रंप की गैरमौजूदगी में रामास्वामी मजबूती से उभरे। इस दौरान उन पर रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के अन्य दावेदार क्रिस क्रिस्टीज, माइक पेंस और निक्की हेली ने जोरदार हमला बोला। हालांकि इसका रामास्वामी को फायदा मिलता दिख रहा है क्योंकि पहले पोल में 504 प्रतिभागियों में से 28 प्रतिशत ने रामास्वामी का समर्थन किया है। 27 प्रतिशत ने रोन देसांतिस और माइक पेंस को 13 प्रतिशत और निक्की हेली को सात प्रतिशत वोट मिले हैं। 

डोनाल्ड ट्रंप के बाद सबसे अहम उम्मीदवार 
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, पहली डिबेट के बाद रिपब्लिकन उम्मीदवारों में रामास्वामी के बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। उनके बाद निक्की हेली के बारे में लोग जानना चाहते थे। हालांकि अभी भी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप का ही दावा सबसे मजबूत है और वह अन्य प्रतिद्वंदियों से काफी आगे हैं। विवेक रामास्वामी ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव की रेस में सिर्फ वह और डोनाल्ड ट्रंप ही रह जाएंगे।
विज्ञापन


अरबपति बिजनेसमैन हैं रामास्वामी
विवेक रामास्वामी रोइवेंट साइंसेज नामक बायोटेक कंपनी के संस्थापक हैं। भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी की कुल संपत्ति 950 मिलियन यूएस डॉलर आंकी गई है। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप के बाद वह दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें