फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप को जनरल इंस्पेक्टर माइकल एटकिंसन पर भरोसा नहीं, पद से हटाया

Sun, 05 Apr 2020 05:11 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
माइकल एटकिंसन - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंटेलिजेंस कम्यूनिटी के जनरल इंस्पेक्टर माइकल एटकिंसन को उनके पद से हटा दिया है। ट्रंप ने इसकी जानकारी सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी को शुक्रवार को दी। ‘द एसोसिएटेड’ के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन की तरफ से इस फैसले को लेकर कमेटी को पत्र भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पत्र में ट्रंप ने लिखा कि उन्हें इंस्पेक्टर जनरल के रूप में सेवारत नियुक्तियों में विश्वास है लेकिन अब उन्हें जनरल इंस्पेक्टर माइकल एटकिंसन पर भरोसा नहीं है। इसलिए वह उन्हें हटा रहे हैं। दरअसल, ट्रंप पर महाभियोग का मामला लगा हुआ है। उन पर आरोप है कि उन्होंनेे यूक्रेन के राष्ट्रपति पर दबाव डाला कि वह बिडेन और उनके बेटे के खिलाफ भ्रष्टाचार के दावों की जांच करवाए।

बता दें कि बिडेन उनके एक प्रतिद्वंद्वी हैं जो अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। इन आरोप के बाद अमेरिका की तरफ से शुरू से ही खंडन होता रहा है। इन आरोपों के बाद अमेरिका की संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें