संयुक्त अरब अमीरात में शुक्रवार को तीन भारतीय ड्राइवरों ने 50 लाख डॉलर का जैकपॉट अपने नाम किया। रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के कन्नूर जिले के रहने वाले जिजेश कोरोथन ने बिग टिकट राफेल ड्रॉ में यह राशि जीती, जिसे वह दो अन्य भारतीयों के साथ बांटेंगे। कोरोथन ने कहा कि वह यह पैसे अपनी सात साल की बेटी की शिक्षा और एक छोटा बिजनेस शुरू करने के लिए खर्च करेंगे।